फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Waste has started arriving at the waste disposal plant.

Rishikesh News: कूड़ा निस्तारण प्लांट में पहुंचने लगा कचरा

Sat, 11 Jul 2026 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 11 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Waste has started arriving at the waste disposal plant.
प्रतिदिन पहुंच रहा 40 मीट्रिक टन कूड़ा
विज्ञापन

शहरवासियों को कूड़े से मिलेगी निजात
मेयर व अधिकारियों के समझाने के बाद तैयार हुए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। लाल पानी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में अब शहर से कूड़ा लेकर डंपर पहुंचने लगे हैं। प्रतिदिन करीब 40 मीट्रिक टन कूड़ा इस प्लांट में पहुंच रहा है। इससे शहरवासियों को कूड़े की समस्या से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में इस प्लांट में अन्य निकायों से भी कूड़ा आएगा।
कूड़ा निस्तारण प्लांट का काम मार्च माह में पूरा किया गया था। नगर निगम प्रशासन ने करीब दो माह पहले प्लांट का ट्रायल किया था। छह जुलाई को नगर निगम की ओर से गोविंद नगर डंपिंग जोन से डंपरों में कूड़ा भरकर प्लांट में ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पहले जंगलात रोड को पक्का बनाया जाए। उसके बाद ही कूड़े से लदे डंपरों को जाने दिया जाएगा। अधिकारियों और मेयर ने लोगों को समझाया था। इसके बाद वे मान गए थे। शुक्रवार से नगर निगम ने प्लांट में डंपरों से कूड़ा ले जाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में प्रतिदिन डोर टू डोर एकत्रित किए जा रहे 40 मीट्रिक टन कूड़े को डंपरों से प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। इस प्लांट का निर्माण करीब 23.15 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। प्लांट की क्षमता प्रतिदिन करीब 240 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की है। आने वाले दिनों में नरेंद्रनगर, मुनि की रेती और तपोवन जैसे क्षेत्रों से भी कूड़ा यहां निस्तारण के लिए लाया जाएगा।
अमित नेगी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम ऋषिकेश ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कर प्लांट में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed