{"_id":"6a52435312a5b40bf30e790f","slug":"flowers-become-costlier-due-to-the-impact-of-the-monsoon-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-143645-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मानसून की मार से महंगे हुए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मानसून की मार से महंगे हुए फूल
Sat, 11 Jul 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गेंदे-गुलाब के दाम चढ़े, उत्पादन घटने का सीधा असर मंडियों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। मानसून की दस्तक के साथ ही फूलों की खेती पर भी प्रभाव पड़ने लगा है। लगातार बारिश और दिनभर बादल छाए रहने से फूलों के पौधों को पर्याप्त धूप नहीं मिल पा रही है, जिससे गेंदे और गुलाब सहित अन्य फूलों की पैदावार प्रभावित हो रही है। उत्पादन घटने का सीधा असर बाजार में फूलों की उपलब्धता और कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान पूजा-अर्चना के लिए फूलों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार बारिश के कारण आपूर्ति कम होने से फूलों के दाम बढ़ गए हैं। अधिक वर्षा और जलभराव से गेंदे की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।
वहीं, लगातार नमी के कारण गुलाब की पंखुड़ियां झड़ने लगती हैं और उनकी ताजगी भी जल्दी खत्म हो जाती है। घाट रोड के फूल व्यापारी गोविंदा और राहुल ने बताया कि मंडी में बढ़ी कीमतों के कारण अब सीमित मात्रा में ही फूल खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरसात के मौसम में फूल जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए अधिक स्टॉक रखना नुकसान का सौदा साबित होता है। व्यापारियों ने बताया कि वर्तमान में गेंदे की एक माला 30 रुपये में बिक रही है, जबकि सितंबर माह में इसकी कीमत घटकर करीब 15 रुपये रह जाती है।
मंडी में गुलाब 250 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जिसे बाजार में 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। गुलाब की माला की कीमत 60 रुपये है। बढ़ती महंगाई के बीच अब श्रद्धालु भी पहले की तुलना में कम मात्रा में फूल और मालाएं खरीद रहे हैं।