{"_id":"6a52547ac2f22a276d03c84b","slug":"video-sirmaur-fir-registered-following-a-scuffle-between-a-vegetable-vendor-and-a-sanitation-worker-in-nahan-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में सब्जी विक्रेता-सफाई कर्मी के बीच मारपीट एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में सब्जी विक्रेता-सफाई कर्मी के बीच मारपीट एफआईआर दर्ज
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के बड़ा चौक में शनिवार सुबह सब्जी विक्रेता और नगर परिषद के सफाई कर्मियों के बीच हुआ विवाद दिनभर चलता रहा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप गुन्नूघाट पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर कूड़ा फेंक दिया। इससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और मौके पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम राजीव सांख्यान और नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कई बार वार्ता हुई। कोई नतीजा न निकलने के बाद शाम को पुलिस ने मामले में तीन एफआईआर दर्ज कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।