{"_id":"6a51f8145424f9cf250a27c2","slug":"video-nsui-will-organize-the-chhatra-goonj-program-in-every-college-of-sirmaur-district-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एनएसयूआई सिरमौर जिले के हर कॉलेज में आयोजित करेगा छात्र गूंज कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एनएसयूआई सिरमौर जिले के हर कॉलेज में आयोजित करेगा छात्र गूंज कार्यक्रम
एनएसयूआई छात्र गूंज कार्यक्रम को लेकर जिला के हर कॉलेज तक पहुंचेगी और छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करेगी। ये बात नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने कही।
मनदीप ठाकुर ने कहा कि छात्र गूंज कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है। इसके माध्यम से कई मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो प्रतियोगी परीक्षाएं हो रही हैं, उनमें पारदर्शिता की कमी है। पेपर लीक की घटनाओं के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। हैरत की बात ये है कि कोई जवाबदेही इस मामले में नहीं हो रही है। देश के लाखों युवा इन परीक्षाओं को देते हैं, करोड़ों रुपये का धन सरकार के पास इकट्ठा होता है। इसके बावजूद युवाओं को उनकी मेहनत का फल नहीं मिल रहा है, कई युवा तो हताशा में अपनी जान तक दे रहे हैं। इस तरह के गंभीर मुद्दों को एनएसयूआई छात्र गूंज कार्यक्रम में उठाएगी और युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करेगी। मनदीप ठाकुर ने बताया कि कॉलेज स्तर की समस्याओं को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। इसमें चाहे भवन से जुड़ी समस्या हो या फिर कॉलेज स्टॉफ से संबंधित। इन सभी मुद्दों के हल के लिए एनएसयूआई उचित प्लेटफार्म पर इसे हल करवाने की लड़ाई लड़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।