फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   very soil that produced daughters who brought global renown will now become a nursery for kabaddi.

Himachal: जिस मिट्टी की बेटियों ने दुनिया में चमकाया नाम, अब वहीं तैयार होगी कबड्डी की नर्सरी

Sat, 11 Jul 2026 12:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/शिलाई(सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/शिलाई(सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 12:36 PM IST
सार

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की बेटियों ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर कबड्डी के मैदान में देश-दुनिया में पहचान बनाई है। 

विज्ञापन
very soil that produced daughters who brought global renown will now become a nursery for kabaddi.
रितु नेगी, पुष्पा राणा व साक्षी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के शिलाई क्षेत्र की बेटियों ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर कबड्डी के मैदान में देश-दुनिया में पहचान बनाई है। अब इसी खेल प्रतिभा को नई दिशा और मजबूत आधार मिलने जा रहा है। पहाड़ की पगडंडियों और मिट्टी के मैदानों से निकलकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं खिलाड़ियों की धरती शिलाई में अब कबड्डी छात्रा छात्रावास नई खेल प्रतिभाओं की पौध तैयार करेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 13 जुलाई को राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में नवनिर्मित कबड्डी खेल छात्रा छात्रावास का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


यह छात्रावास शिलाई सहित पूरे सिरमौर और ट्रांसगिरि क्षेत्र की उन बेटियों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। छात्रावास में खिलाड़ियों को रहने, प्रशिक्षण और अभ्यास की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे दूरदराज के गांवों की प्रतिभाशाली छात्राएं भी बिना किसी बाधा के खेल में आगे बढ़ सकेंगी। अब तक शिलाई क्षेत्र की कई बेटियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। कबड्डी छात्रा छात्रावास शुरू होने के बाद खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर बेहतर प्रशिक्षण, अनुशासित माहौल और प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

बेटियों ने पहले ही लिखी है सफलता की कहानी
कबड्डी में शिलाई क्षेत्र का नाम देशभर में पहचान चुका है। शिलाई क्षेत्र की रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं साक्षी शर्मा और पुष्पा राणा जैसी खिलाड़ियों ने भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और सिरमौर का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed