फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamyana Hospital receives 3-Tesla MRI machine; CM Sukhvinder Sukhu inaugurates it

Shimla: चमियाना अस्प्ताल को मिली थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन, सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ, ऑटोमेशन लैब भी जल्द

Sat, 11 Jul 2026 01:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 01:19 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले करीब तीन महीनों में चमियाना, आईजीएमसी शिमला, नेरचाैक मंडी, टांडा मेडिकल काॅलेज व हमीरपुर में ऑटोमेशन लैब शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
Chamyana Hospital receives 3-Tesla MRI machine; CM Sukhvinder Sukhu inaugurates it
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने चमियाना अस्प्ताल को थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा शिमला में थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारंभ किया।  इस दाैरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, एमसी शिमला मेयर सुरेंद्र चाैहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग माैजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा रोगों की सटीक पहचान और प्रभावी उपचार की दिशा में नई क्षमता जोड़ेगी। जब उन्नत चिकित्सा तकनीक जनसेवा से जुड़ती है, तो मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और अधिक विश्वास का मार्ग प्रशस्त होता है। 

विज्ञापन

ऑटोमेशन लैब पर खर्च हो रहे 125 करोड़
उन्होंने कहा कि अगले करीब तीन महीनों में चमियाना, आईजीएमसी शिमला, नेरचाैक मंडी, टांडा मेडिकल काॅलेज व हमीरपुर में ऑटोमेशन लैब शुरू करेंगे। इस पर 125 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहे हैं। इसमें सभी तरह के टेस्ट सटीकता से तुरंत होंगे। चमियाना को अपग्रेड किया जा रहा ताकि विश्व स्तरीय सुविधाएं यहां उपलब्ध हो सकें। चमियाना अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की 50 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है। इसमें 65 हजार रुपये सरकार सब्सिडी दे रही है। अन्य मरीजों के लिए 1.15 लाख रुपये में यह सुविधा मिलती है। जबकि निजी व बाहर के अस्पतालों में यह सर्जरी पांच लाख रुपये तक होती है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र में पैसों की कमी नहीं होने देंगे। कहा कि चमियाना, आईजीएमसी, टांडा, हमीरपुर, मंडी में एआई-इनेबल्ड थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन लगाई गई है। नेरचाैक में जल्द इसे शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed