Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Fire breaks out at a house at Dabra Chowk in Hisar; two fire tenders bring it under control.
{"_id":"6a51fa4fa61d645e060ba64b","slug":"video-fire-breaks-out-at-a-house-at-dabra-chowk-in-hisar-two-fire-tenders-bring-it-under-control-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में डाबड़ा चौक पर घर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में डाबड़ा चौक पर घर में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू
डाबड़ा चौक स्थित एक घर में आज सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
नागौरी गेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सुखसागर ने बताया कि सुबह 10:00 बजे पहली मंजिल पर शेड के नीचे रखे सामान में अचानक आग लग गई। आग देखकर उसका भतीजा चिल्लाया तो वह पानी की बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन पानी डालते ही आग बुझाने की बजाय और बढ़ गई। शेड पर लगाई गई फैब्रिक शीट ने भी आग पकड़ ली। इस पर उन्होंने घर के सभी सदस्यों को तुरंत बाहर निकाला। इसी बीच डायल 112 की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सुखसागर ने बताया कि इस घटना में घर और उनके ऑफिस में लगे तीन एसी जल गए। इसके अलावा अलमारी और अन्य सामान भी जल गया। आज किस वजह से लगी, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।