Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
The only Aadhaar card center in Hansi district is operating out of the post office; people are facing immense inconvenience.
{"_id":"6a52067cc011d575550a7eaf","slug":"video-the-only-aadhaar-card-center-in-hansi-district-is-operating-out-of-the-post-office-people-are-facing-immense-inconvenience-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी जिले में एकमात्र आधार कार्ड सेंटर चल रहा पोस्ट ऑफिस में लोगों को हो रही भारी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी जिले में एकमात्र आधार कार्ड सेंटर चल रहा पोस्ट ऑफिस में लोगों को हो रही भारी परेशानी
लंबी लंबी लाईनों में लगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी ,
(नवीन शर्मा)
हांसी में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने को लेकर लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। शहर में फिलहाल केवल मुख्य डाकघर में ही आधार से जुड़ी सेवाएं मिल रही हैं, जिसके चलते रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं। आज हालात ऐसे बने कि नंबर नहीं आने पर लोगों ने हंगामा कर दिया और स्थिति संभालने के लिए डाकघर के लिए मुश्किल हो गया। खासकर उमड़ भरी गर्मी में छोटे बच्चे व बुजुर्ग ज्यादा परेशान नजर आ रहा है। छोटे छोटे बच्चे रोते हुए नजर आए।
आपको बता दे कि हांसी को जिला तो बना दिया गया, लेकिन जिला बनने के बाद लोगों को जिन सुविधाओं की उम्मीद थी, वे अभी तक पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं। आधार कार्ड जैसी जरूरी सेवा के लिए पूरे जिले के लोगों को केवल एक ही केंद्र पर निर्भर रहना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिला बनने के साथ विकास और सरकारी सेवाओं का विस्तार भी होना चाहिए था, लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें घंटों लाइन में लगकर परेशान खाली हाथ वापिस लौटना पड़ता है।
करीब तीन महीने से जिला सचिवालय, बीडीपीओ कार्यालय और एसबीआई सहित अन्य केंद्रों पर आधार कार्ड की सेवाएं बंद हैं। अब पूरे शहर का भार केवल मुख्य डाकघर पर आ गया है। यहां दो काउंटरों पर प्रतिदिन करीब 80 लोगों का ही काम हो पा रहा है, जबकि सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लग जाते हैं।
आधार कार्ड ठीक करवाने आए सुखदेव ने बताया कि वह सुबह सात बजे बच्चों की फोटो अपडेट कराने पहुंचे थे, लेकिन दोपहर तक भी नंबर नहीं आया। इससे पहले भी दो बार चक्कर लगा चुके हैं और बच्चों की छुट्टियां तक करवानी पड़ी हैं। गर्मी के बीच महिलाओं को नवजात बच्चों को गोद में लेकर घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं बुजुर्गों और दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि केंद्र पर गर्मी से बचाव के लिए कुलर या पर्याप्त इंतजाम भी नहीं हैं और कई बार घंटों इंतजार के बाद भी नंबर नहीं मिल पाता।
पोस्ट ऑफिस अधिकारी अशोक वर्मा ने बताया कि जिला सचिवालय, बीडीपीओ कार्यालय और अन्य सरकारी केंद्रों पर आधार सेवाएं फिलहाल बंद है। हम कोशिश 6कर रहे है कि लोगों को असुविधा न हो। लेकिन ज्यादा भीड़ होने पर समस्या हो रही है। आधार कार्ड सेंटर सब जगह दोबारा शुरू की जाएं ताकि मुख्य डाकघर पर बढ़ते दबाव को कम किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
फिलहाल एक ही केंद्र पर आधार सेवाएं उपलब्ध होने से आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन अन्य बंद पड़े आधार केंद्रों को कब दोबारा शुरू करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।