{"_id":"6a51bf7bbff8c2094b07c8ed","slug":"water-dispute-in-hansi-s-chanaut-if-water-is-not-supplied-by-july-14-khaps-will-meet-pm-in-jind-on-july-17-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हांसी के चानौत में जल विवाद, 14 जुलाई तक पानी नहीं मिला तो 17 जुलाई को जींद में पीएम से मिलेंगी खापें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हांसी के चानौत में जल विवाद, 14 जुलाई तक पानी नहीं मिला तो 17 जुलाई को जींद में पीएम से मिलेंगी खापें
Sat, 11 Jul 2026 09:28 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:28 AM IST
सार
खाप प्रतिनिधियों ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद टी-कनेक्शन लगवाती है और बाद में उसे उखड़वाकर ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज करवाती है। शाम को चानौत आंदोलन के समर्थन में पेटवाड़ में भी ग्रामीण एकजुट हुए।
विज्ञापन
टी-कनेक्शन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी के गांव चानौत में हांसी के लिए जाने वाली भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के जरिये पानी देने की मांग पर शुक्रवार को एक महापंचायत हुई। इसमें प्रदेश की खाप पंचायतें और किसान संगठन एकजुट हुए। करीब 3 घंटे चली महापंचायत के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
महापंचायत में कलकल, हुड्डा, बारह, सतरोल, रोघी, दूहन, बूरा, आठगामा, पूनिया खाप सहित 32 खापों के प्रतिनिधि शामिल हुए। किसान संगठन भी इस महापंचायत का हिस्सा बने। सर्वजातीय रोघी खाप के प्रधान हरदीप शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सरकार को 14 जुलाई तक का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आगे की रणनीति
हरदीप शर्मा ने बताया कि यदि 14 जुलाई तक समाधान नहीं होता है, तो किसान संगठन और खाप प्रतिनिधि 15 व 16 जुलाई को जींद पहुंचना शुरू कर देंगे। अगले दिन यानी 17 जुलाई को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। इससे पहले सभी खापें अपने-अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन भी करेंगी। हरदीप शर्मा ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए ग्रामीणों को 56 दिनों से धरने पर बैठना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आंदोलन का समर्थन और सोशल मीडिया अभियान
खाप प्रतिनिधियों ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार खुद टी-कनेक्शन लगवाती है और बाद में उसे उखड़वाकर ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज करवाती है। शाम को चानौत आंदोलन के समर्थन में पेटवाड़ में भी ग्रामीण एकजुट हुए। उन्होंने भी 17 जुलाई को जींद पहुंचने का निर्णय लिया। धरना कमेटी के सदस्य अनूप सिंह चानौत ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले इस मुद्दे को एक्स पर ट्रेंड किया जाएगा। आंदोलन से जुड़े सभी युवा एक साथ पोस्ट करेंगे। आमरण अनशन पर 17 जुलाई के बाद निर्णय लिया जाएगा।