फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Call for adopting modern methods of fish farming

Hisar News: मत्स्य पालन के आधुनिक तरीके अपनाने का आह्वान

Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Call for adopting modern methods of fish farming
सिवानी मंडी। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांव बुधशैली स्थित प्रगतिशील मत्स्य किसान दीपक पूनिया के मत्स्य पालन केंद्र पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, विभागीय योजनाओं, स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मत्स्य अधिकारी बलवीर सिंह ने किसानों को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस का महत्व बताकर वैज्ञानिक एवं आधुनिक मत्स्य पालन पद्धतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चला रहीं हैं जिनका लाभ उठाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से विभाग की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

किसान दीपक पूनिया ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन और अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। किसानों ने भी कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालन से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों, तालाब प्रबंधन, मछलियों के बीज, चारा एवं सरकारी अनुदान संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर जसवीर सिंह ढाका, सुमेर सिंह, गजे सिंह, विकास सहारण, विजय, राजेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर :
किसानों ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं एवं तकनीकी विषयों पर चर्चा कर भविष्य में आधुनिक मत्स्य पालन अपनाने और उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में किसानों को मत्स्य पालन के प्रति जागरूक करने वैज्ञानिक सोच विकसित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed