{"_id":"6a515192e3d1627c13031700","slug":"explosion-in-transformer-outside-narnaund-police-station-hisar-news-c-21-hsr1020-908032-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नारनौंद में पुलिस थाने के बाहर ट्रांसफार्मर में धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नारनौंद में पुलिस थाने के बाहर ट्रांसफार्मर में धमाका
Sat, 11 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद पुलिस थाने के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। कस्बे के पुलिस थाने के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की तेज आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी, आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बाहर निकल आए। एहतियात के तौर पर थाने की दीवार के साथ खड़े वाहनों को तुरंत वहां से हटा दिया गया ताकि किसी तरह की जनहानि या नुकसान न हो।
घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे लोग भी ट्रांसफार्मर से सुरक्षित दूरी बनाकर निकलते दिखाई दिए। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए ट्रांसफार्मर के फ्यूज काटने का प्रयास शुरू किया।
इसी दौरान ट्रांसफार्मर में दोबारा जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ट्रांसफार्मर से चिंगारियां निकलने लगीं जिससे मौके पर मौजूद बिजली निगम के कर्मचारियों को भी पीछे हटकर सुरक्षित दूरी पर जाना पड़ा। बाद में आवश्यक कार्रवाई कर स्थिति पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। गनीमत रही कि समय रहते पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने वाहनों को हटा दिया और कोई व्यक्ति ट्रांसफार्मर की चपेट में नहीं आया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बिजली निगम की टीम मामले की जांच में जुटी है।