फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Expresses anger over closure of MIS portal of 1,107 private schools

Hisar News: 1,107 निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद करने पर रोष जताया

Sat, 11 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 11 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Expresses anger over closure of MIS portal of 1,107 private schools
हिसार। एमआईएस पोर्टल पंजीकृत प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष अनिल शर्मा सातरोडिया ने 23 जिलों के 1,107 निजी स्कूलों के एमआईएस पोर्टल बंद करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने 20 साल की कार्यशैली के आधार पर निजी स्कूलों की स्थायी मान्यता के नियमों के सरलीकरण की मांग की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन स्कूलों को काली सूची में डालने के आदेश दिए हैं। सातरोडिया ने बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व हरियाणा शिक्षा निदेशालय पंचकूला ने सभी स्कूलों को एमआईएस पोर्टल पर स्कूल कोड के साथ पंजीकृत किया था इसलिए निजी स्कूलों पर ताला जड़ने का सरकार के पास कोई आधार नहीं है। सरकार हजारों शिक्षकों, स्कूल बस चालकों और अन्य कर्मचारियों को बेरोजगार कर रही है। शिक्षा निदेशालय आरटीई के तहत नियमों की अनदेखी का आरोप लगा रहा है। स्थायी मान्यता न होने के कारण इन स्कूलों को गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की श्रेणी से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed