{"_id":"6a51500215b91633150626fb","slug":"kishangarh-balsamand-link-canal-survey-approved-committee-to-submit-report-in-a-week-hisar-news-c-21-hsr1020-907526-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किशनगढ़-बालसमंद लिंक नहर सर्वे मंजूर, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किशनगढ़-बालसमंद लिंक नहर सर्वे मंजूर, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी समिति
Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश सरकार ने किशनगढ़ ब्रांच–सीसवाला हेड (बालसमंद ब्रांच) लिंक नहर के संयुक्त सर्वे को मंजूरी दी है। भाखड़ा वाटर सर्विसेज के मुख्य अभियंता के आदेशानुसार एक संयुक्त सर्वे समिति एक सप्ताह के भीतर प्रस्तावित लिंक नहर का विस्तृत तकनीकी एवं भौतिक सर्वे कर अपनी रिपोर्ट इंजीनियर-इन-चीफ को सौंपेगी।
जल संघर्ष समिति के सदस्य पारस लौरा ने बताया कि इस निर्णय से हिसार, भिवानी और पूरे भाखड़ा कमांड एरिया के किसानों को फायदा होगा। किसान लंबे समय से इस लिंक नहर की मांग कर रहे थे। उनका मानना है कि योजना सिरे चढ़ने से टेल (अंतिम छोर) तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुंचेगा और पेयजल समस्या का समाधान होगा। समिति की अध्यक्षता भाखड़ा वाटर सर्विसेज सर्कल-1 के अधीक्षक अभियंता करेंगे। इसमें कुरड़ा राम नंबरदार (अध्यक्ष, जल संघर्ष समिति, हिसार), कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, एसडीओ आदमपुर और जल संघर्ष समिति के एक अन्य प्रतिनिधि सदस्य होंगे। समिति लिंक नहर के संभावित मार्ग, तकनीकी व्यवहार्यता, जल उपलब्धता, सिंचाई क्षेत्र और भूमि संबंधी पहलुओं का सर्वे करेगी।
3 जून को भाखड़ा कमांड एरिया के किसानों ने चंडीगढ़ में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी से मुलाकात की थी। वर्तमान में खनौरी हेड से बरवाला ब्रांच के लिए 1725 क्यूसेक पानी स्वीकृत है। ब्यूरो