{"_id":"6a5150ef5d08a65d4c0cccc7","slug":"petwad-villagers-support-chanauts-water-movement-hisar-news-c-21-hsr1020-907548-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेटवाड़ गांववासियों ने चानौत के जल आंदोलन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेटवाड़ गांववासियों ने चानौत के जल आंदोलन को दिया समर्थन
Sat, 11 Jul 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। चानौत गांव में पानी की मांग के लिए चल रहे जल आंदोलन को समर्थन मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पेटवाड़ में आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने एलान किया कि गांव पूरे दमखम के साथ आंदोलन में शामिल होगा।
बैठक में चानौत गांव के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को बताया कि गांव लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहा है। समाधान की मांग के लिए लगातार आंदोलन कर रहा है। उन्होंने भावनात्मक अंदाज में कहा कि चानौत और पेटवाड़ दोनों गांव एक ही पूर्वज की संतान हैं। ऐसे में बड़ा भाई अपने छोटे भाई से सहयोग मांगने आया है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 14 जुलाई तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मामले को नहीं सुलझाएंगे तो उनसे कोई बातचीत नहीं करेंगे और 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपनी समस्या पहुंचाएंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि चानौत गांव की पानी की मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। सरकार को इस मामले में सकारात्मक पहल करते हुए गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना चाहिए। इस अवसर पर चानौत की ओर से पूर्व सरपंच सत्यवान, अनूप चानौत और टेकराम मौजूद रहे। पेटवाड़ के सरपंच प्रतिनिधि सतबीर, संदीप उर्फ धोला, मास्टर सतबीर, रामकेश पेटवाड़, वीरेंद्र पहलवान, दीपक फौजी, राजबीर आदि मौजूद रहे।