{"_id":"6a51bab9656651fde601db71","slug":"weather-to-remain-changeable-in-haryana-and-delhi-ncr-over-the-next-four-days-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: हरियाणा व दिल्ली-NCR में अगले चार दिन परिवर्तनशील रहेगा मौसम, 13-14 जुलाई को बिखराव वाली बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: हरियाणा व दिल्ली-NCR में अगले चार दिन परिवर्तनशील रहेगा मौसम, 13-14 जुलाई को बिखराव वाली बारिश
Sat, 11 Jul 2026 09:08 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 11 Jul 2026 09:08 AM IST
सार
हरियाणा में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 18 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल तथा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
मौसम (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण उत्तरी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। अगले चार दिन हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
विज्ञापन
13 जुलाई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से 13-14 जुलाई को हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बिखराव वाली बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मौसम प्रणालियों का प्रभाव
प्रदेश के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर एरिया अब कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसका असर हरियाणा के मौसम पर दिख रहा है। इसी के चलते हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसून सक्रिय है और अच्छी बारिश हो रही है। शुक्रवार दोपहर बाद सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
आगामी मौसम पूर्वानुमान
लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने के बावजूद इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण अभी भी काफी ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर स्थित है। इन दो मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से हरियाणा में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 18 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल तथा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।