Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Congress Legislature Party extends support to the Chanaut water agitation on the 57th day.
{"_id":"6a525477af7653a53c0ef3ae","slug":"video-hansi-congress-legislature-party-extends-support-to-the-chanaut-water-agitation-on-the-57th-day-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : 57वें दिन चानौत जल आंदोलन को कांग्रेस विधायक दल का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : 57वें दिन चानौत जल आंदोलन को कांग्रेस विधायक दल का समर्थन
नवीन शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 57 दिनों से जारी धरने को शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का समर्थन मिला। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल समेत सात कांग्रेस विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, गुहला-चीका विधायक हंसराज, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, महम विधायक बलराम दांगी और बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू शामिल रहे।
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि गांव चानौत को जल्द टी से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए कानून में बदलाव की आवश्यकता पड़ती है तो विशेष सत्र बुलाया जाए और कांग्रेस के सभी 32 विधायक इसके समर्थन के लिए तैयार हैं। पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है और सरकार को इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि यदि ग्रामीणों को अपनी बुनियादी जरूरत के लिए दो महीने तक धरने पर बैठना पड़े तो यह सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकार को तुरंत गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। पानी की कमी का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी उचित नहीं है।
बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों के साथ खड़ी रही है। यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की बात सुनना लोकतंत्र की भावना के अनुरूप है।
प्रदेश के कई हिस्सों में पेयजल संकट बना हुआ है और सरकार को स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को बिना विलंब ग्रामीणों की मांग पूरी करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।