फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foul-smelling sewage water has been accumulating in front of the school gate for three months, causing distress to the children.

Gurugram News: स्कूल गेट के सामने तीन माह से जमा सीवर का गंदा पानी, बच्चे परेशान

Sat, 11 Jul 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Foul-smelling sewage water has been accumulating in front of the school gate for three months, causing distress to the children.
- भोड़ाकलां-घोषगढ़ मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी, एसटीपी से पाइपलाइन बिछाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भोड़ाकलां गांव से घोषगढ़ जाने वाले मार्ग पर स्थित शहीद ऋषिपाल सिंह चौहान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के सामने सीवर और बरसाती पानी जमा होने से विद्यार्थियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब तीन माह से बनी यह समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है। हाल ही में हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। सड़क पर सीवर और बरसाती पानी भरने से बच्चों को स्कूल पहुंचने और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

पंचायत समिति सदस्य नरेश चौहान समेत ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के सामने गंदा पानी जमा होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, भोड़ाकलां में सीवर के गंदे पानी के निस्तारण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाया गया था, लेकिन एसटीपी से पानी को नजफगढ़ ड्रेन तक पहुंचाने के लिए पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। इसके कारण गंदा पानी वहीं जमा रह जाता है और सड़क पर फैल जाता है। भोड़ाकलां के सरपंच मनबीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों से एसटीपी से नजफगढ़ ड्रेन तक पाइपलाइन बिछाने की मांग की जाएगी, ताकि गांव में सीवर के गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article