समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर दानपत्र प्रकरण, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों और प्रदेश की राजनीति पर अपनी बात रखी।