फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार बैठे रहने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां...मोटापे के साथ ही बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए कैसे करें बचाव

Sat, 08 Aug 2020 05:10 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 08 Aug 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
continuously sitting risks disadvantages health problems back pain continuously sitting may cause diabetes and other health problems
लगातर बैठे रहने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लगातर बैठे रहने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस वर्क में लगातार काफी समय तक बैठना होता है, जिस वजह से पीठ, कमर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लगातार बैठे रहने से शरीर अस्वस्थ होने लगता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है। लगातार बैठे रहने की आदत सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। कई विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बैठे रहना ही है। आज हम आपको बताएंगे कि लगातार बैठे रहने से आपको क्या समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इस समस्या से बचने के लिए आपने क्या करना है...

continuously sitting risks disadvantages health problems back pain continuously sitting may cause diabetes and other health problems
लगातार बैठे रहने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लगातार बैठे रहने से हो सकती हैं ये समस्याएं...

  • डायबिटीज

लगातार बैठे रहने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। लगातार बैठे रहने से रक्त से काफी कम मात्रा में ग्लूकोज मिल पाता है, जिस कारण से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने के कारण डायबिटीज की समस्या होने लगती है, लगातार बैठे रहने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

continuously sitting risks disadvantages health problems back pain continuously sitting may cause diabetes and other health problems
आज के समय में हृदय संबंधित समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हृदय रोग

  • लगातार बैठे रहने से सही तरीके से रक्त संचार नहीं हो पाता है, जिस वजह से हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। आज के समय में हृदय संबंधित समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं, लगातार बैठे रहना इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
continuously sitting risks disadvantages health problems back pain continuously sitting may cause diabetes and other health problems
लगातार बैठे रहने से मोटापा बढ़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मोटापा बढ़ता है मेटाबॅालिज्म कम होता है

  • लगातार बैठे रहने से मोटापा बढ़ने लगता है और मेटाबॅालिज्म कम होने लगता है। इसके अलावा लगातार बैठे रहने से शरीर में दर्द भी हो सकता है।

अगली स्लाइड में जानिए अगर आप भी लगातार बैठ कर काम करते हैं तो आपको क्या करना चाहिए...

विज्ञापन
continuously sitting risks disadvantages health problems back pain continuously sitting may cause diabetes and other health problems
रोजाना कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों से संबंधित व्यायाम करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

लगातार बैठ कर काम करते हैं तो आपको क्या करना चाहिए...

  • अगर आप लगातार बैठ कर काम करते हैं तो शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं।
  • लंबे समय तक एक ही अवस्था में न बैठें।
  • बीच-बीच में ब्रेक लेकर एक छोटी सी वॅाक करें।
  • झटके से न ही उठें और न हीं बैठें।
  • रोजाना कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों से संबंधित व्यायाम करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed