फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Peaceful Mind: How to Get Rid of Dirty Thoughts From Mind Know Dimag Se Gande Vichar Kaise Nikale

Peaceful Mind: दिमाग में आते हैं गंदे ख्याल तो इस तरह विचारों पर पाएं काबू

Tue, 11 Feb 2025 05:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 11 Feb 2025 05:35 PM IST
सार

अगर आप इन विचारों को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ध्यान, सकारात्मक सोच और व्यस्त दिनचर्या से आप अपने विचारों को नियंत्रित कर सकते हैं और मानसिक शांति पा सकते हैं।

विज्ञापन
Peaceful Mind: How to Get Rid of Dirty Thoughts From Mind Know Dimag Se Gande Vichar Kaise Nikale
बुरे विचारों पर काबू कैसे पाएं - फोटो : pexel

विस्तार

Peaceful Mind: मानव मस्तिष्क जागते-सोते हर वक्त विचारों को जन्म देता है। कभी-कभी मन में अनचाहे विचार आ जाते हैं यानी ऐसी बातें मस्तिष्क में आ जाती हैं जो हम सोचना नहीं चाहते। गलत, गंदे या बुरे ख्याल मन विचलित कर देते हैं और व्यक्ति को असहज महसूस कराते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं, यह एक सामान्य मानसिक प्रक्रिया है। विचार जैसे होते हैं, वैसा ही आपका जीवन बन सकता है। इसलिए अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए और नकारात्मकता को दूर करना चाहिए।

विज्ञापन


गंदे या नकारात्मक विचार आना स्वाभाविक है, लेकिन उन पर काबू पाना भी जरूरी है। गलत या बुरे विचारों को काबू में किया जा सकता है। अगर आप इन विचारों को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। ध्यान, सकारात्मक सोच और व्यस्त दिनचर्या से आप अपने विचारों को नियंत्रित कर सकते हैं और मानसिक शांति पा सकते हैं।
विज्ञापन


विचारों को दबाने के बजाए उन्हें समझें

जब भी आपके मन में कोई गंदा या नकारात्मक विचार आए, तो उसे नजरअंदाज करने की बजाय उसकी जड़ को समझने की कोशिश करें। यह जानें कि यह विचार क्यों और किस स्थिति में आ रहा है। जितना अधिक आप इनसे लड़ने की कोशिश करेंगे, ये उतने ही मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान 

ध्यान करने से दिमाग शांत होता है और अनचाहे विचारों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है। साथ ही अपने विचारों को बिना जज किए देखने की कोशिश करें और धीरे-धीरे उन्हें जाने दें।

दिनचर्या सुधारें

ज्यादा खाली समय में दिमाग अधिक अनचाहे विचार उत्पन्न करता है। खुद को रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखें। नियमित रूप से व्यायाम करें, यह मानसिक तनाव को कम करता है और दिमाग को सकारात्मक बनाए रखता है।

अच्छी किताबें और सकारात्मक बातें पढ़ें

आध्यात्मिक और प्रेरणादायक किताबें पढ़ने से मन शांत होता है और नकारात्मक विचार दूर रहते हैं।इंटरनेट और सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं, इस पर ध्यान दें। गंदे या नकारात्मक कंटेंट से बचें।

गलत संगत से बचें

अगर आप ऐसे लोगों के साथ रहते हैं, जो गंदे या नकारात्मक विचारों को बढ़ावा देते हैं, तो उनसे दूरी बनाएं। अच्छे और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं, जिससे आपके विचार भी शुद्ध और अच्छे बने रहेंगे।


स्वयं को क्षमा करें और आगे बढ़ें

अगर आपके मन में बुरे ख्याल आ रहे हैं, तो खुद को दोषी महसूस करने की जरूरत नहीं है। हर इंसान के मन में कभी न कभी ऐसे विचार आते हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार करके सही दिशा में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।

किसी विशेषज्ञ से सलाह लें 

अगर अनचाहे विचार बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं और आपका रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है, तो किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक या काउंसलर से सलाह लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed