दो लोग जब एक रिश्ते में साथ चल रहे होते हैं तो कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं कि वो रिश्ता एकतरफा रह जाता है और बड़े दिनों बाद अचानक झटका लगता है कि सब खत्म हो चुका है। सब खत्म लड़कियों की तरफ से भी हो सकता है और लड़कों की तरफ से भी हो सकता है। यदि आपको पहले से कोई संकेत मिल जाए कि आपकी गर्लफ्रेंड अब और इस रिश्ते में नहीं रहना चाहती हैं, ये उनके लिए बोझ के अतिरिक्त कुछ नहीं है तो आपको भी संभलने का समय मिल जाएगा। आप रिश्ते को बचाने की कोशिश कर सकेंगे या फिर उसे सही ढंग से खत्म कर पायेंगे। यदि आपकी गर्लफ्रेंड का बर्ताव भी इस तरह से हो रहा है अजीब, तो हो जाइए सचेत।
गर्लफ्रेंड के व्यवहार में हो रहे हैं ये बदलाव, तो हो सकता है ब्रेकअप
पहले जैसे नहीं करती हैं बात
अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको हर रोज फोन या मैसेज किया करती थीं, लेकिन अब वो बहुत ही मुश्किल से आप से कभी बात किया करती हैं और जब आप उनसे बात करने की कोशिश करते हैं, तब वो आपको जवाब नहीं देती हैं या नजरअंदाज कर देती हैं तो ये कोई न कोई गड़बड़ होने का संकेत होता है। हालांकि अचानक किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे पर संभल जाएं।
प्लांस को लेकर नहीं रहतीं उत्साहित
अगर आपकी गर्लफ्रेंड अभी भी आपके साथ ही रहना चाहती हैं, तो वे आपके साथ में प्लान्स बनाने को लेकर उत्साहित रहेंगी लेकिन यदि वे इस रिश्ते में और नहीं रहना चाहती हैं तो वे प्लान्स बनाने को लेकर नाखुश रहेंगी या बहानेबाजी करेंगी। बहाने भी वे इस तरह के बनाएंगी जो उन्होंने पहले कभी नहीं बनाएं होंगे। हो सकता है वे आपके प्लांस को लेकर चिढ़ जाए या उनका मजाक भी बना दें।
बार-बार झगड़ती हैं
बार-बार होने वाले झगड़े, किसी भी रिश्ते के टूटने की कगार पर होने के कुछ आम संकेत हुआ करते हैं, खासतौर से अगर आप लोग अक्सर मामूली चीजों के लिए झगड़ा करते हैं। ध्यान दें, क्या वे आपके आसपास होने पर बहुत ज्यादा बेचैन सी नजर आती हैं? क्या वे ऐसी छोटी-छोटी बातों को झगड़े का मुद्दा बनाने लग गई हैं, जिनसे उसे इसके पहले कभी कोई तकलीफ नहीं हुआ करती थी? इस तरह के बर्ताव को नजरअंदाज न करें।
नहीं मिलाती हैं नजरें
इंसान के बॉडी लेंग्वेज से यह पता चल जाता है कि उसके मन के अंदर क्या चल रहा है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके साथ इस रिश्ते में खुश हैं, तो वे आंखों में देखकर बातें करेंगी, बात करते वक़्त अपने शरीर को ऐसे टर्न करेंगी कि सारा ध्यान आप पर रहे। लेकिन अगर वो अपने आर्म्स को क्रॉस करके रखती हैं और आजकल नजरें भी नहीं मिलाती हैं, तो इसका मतलब है कि ऐसा कुछ है, जो अब पहले जैसा नहीं है।