{"_id":"6a2f882462601d32100b73c4","slug":"parenting-tips-5-essential-financial-planning-guide-for-new-mothers-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Financial Planning Tips For New Moms: मां बनने के बाद बदल दें पैसे संभालने का तरीका, वरना हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Financial Planning Tips For New Moms: मां बनने के बाद बदल दें पैसे संभालने का तरीका, वरना हो सकता है नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
Financial Planning Guide for New Moms: आप मां बन चुकी हैं या बनने वाली हैं, दोनों ही स्थितियों में जरूरी है कि आप फाइनेंशियल प्लानिंग करना शुरू कर दें। यह आपके और उस नन्ही जान के भविष्य के लिए जरूरी है।
कैसे बचाएं पैसे
- फोटो : Ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Child Future Planning: माता-पिता बनना हर जोड़े के जीवन का सबसे खास और भावुक अनुभव होता है। इस नई शुरुआत के साथ खुशियां तो आती ही हैं, लेकिन जिम्मेदारियां भी कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसे में बच्चे की देखभाल, पढ़ाई और भविष्य की सुरक्षा इन सबके लिए सही समय पर फाइनेंशियल प्लानिंग करना बेहद जरूरी हो जाता है।
एक इमरजेंसी फंड
आपके लिए सबसे पहला कदम इमरजेंसी फंड तैयार करना होना चाहिए। यह फंड कम से कम छह महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या नौकरी में बदलाव की स्थिति में आपको किसी से उधार लेने की जरूरत न पड़े। साथ ही मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जरूरी लें। अगर पहले से पॉलिसी ले रखी है, तो बच्चे को उसमें शामिल करवाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचत की आदत
अगर आप अक्सर अपना पूरा वेतन खर्च कर देती हैं, तो अब बचत की आदत डालें। अपनी सैलरी का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा बचाना आदर्श है। यह बचत आपके भविष्य और बच्चों के लिए सुरक्षा प्रदान करेगी। आप इसे सही से रिसर्च कर निवेश भी कर सकती हैं। इससे समय के साथ आपको चक्रवृद्धि का लाभ मिलेगा और आपका पैसा बढ़ेगा। इससे महंगाई के बावजूद आपके निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलेगा और वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित होगी।
खर्चों का मैनेजमेंट
मां बनने के बाद खर्च अक्सर बढ़ जाते हैं, इसलिए बजट बनाना बहुत जरूरी है। हर महीने अपनी आय और खर्च लिखें। उदाहरण के लिए, अगर कपड़ों या खिलौनों पर ज्यादा पैसा खर्च हो रहे हैं, तो इसे कम करें। गैर-जरूरी खर्च घटाने से बचत बढ़ती हैं। इससे भविष्य के लिए पैसे सुरक्षित होंगे और आप उनकी जरूरतों के लिए हमेशा तैयार रहेंगी।
छोटे-छोटे गोल्स
फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाने के लिए छोटे-छोटे गोल्स बनाएं। उदाहरण के लिए, बच्चे की स्कूलिंग, हेल्थ फंड या सालाना बचत का लक्ष्य तय करें। छोटे गोल्स से आप अपनी प्रगति आसानी से समझ पाएंगी और बड़े लक्ष्य तक पहुंचना आसान होगा। बड़े खर्च या बचत को छोटे हिस्सों में बांटने से आप लक्ष्य के करीब लगातार बढ़ती रहेंगी।
पार्टनर का साथ
फाइनेंशियल प्लानिंग अकेले नहीं, बल्कि अपने पार्टनर के साथ मिलकर करनी चाहिए। उदाहरण के लिए, महीने के बजट, बचत और बच्चों की पढ़ाई के खर्च पर दोनों मिलकर चर्चा करें। इससे दोनों को जिम्मेदारियों का पता चलता है और पैसे के फैसले आसानी से लिए जा सकते हैं। साथ ही यह परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है। मिलकर योजना बनाने से बचत बढ़ती है और भविष्य के लिए सुरक्षा मिलती है।