{"_id":"6a97c3e0912b9941e205ae6d","slug":"bear-enters-orchard-outside-panchayat-secretariat-panic-among-villagers-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: पंचायत सचिवालय के बाहर बाग में पहुंचा भालू, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: पंचायत सचिवालय के बाहर बाग में पहुंचा भालू, ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:06 PM IST
Link Copied
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम पंचायत गजरौला कला सहराई में बुधवार सुबह भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। भालू पंचायत सचिवालय के बाहर स्थित बाग में पहुंच गया। ग्रामीणों की नजर भालू पर पड़ते ही इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों ने वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों के मुताबिक, भालू कुछ देर तक पंचायत सचिवालय के बाहर बाग में घूमता रहा। आबादी के नजदीक भालू के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने बच्चों और महिलाओं को अकेले खेतों व बागों की ओर न भेजने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर रिजर्व से सटे होने के कारण अक्सर वन्यजीव आबादी के आसपास दिखाई देते हैं, लेकिन भालू के पहुंचने से खतरा और बढ़ गया है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी। ग्रामीणों को सतर्क रहने और भालू दिखाई देने पर उसके नजदीक न जाने की हिदायत दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।