फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Relationship ›   What Is Intentional Love? 7 Small Things That Make Relationships Stronger

रिलेशनशिप टिप्स: आपका पार्टनर आपको प्राथमिकता देता है या नहीं? इन संकेतों पर दें ध्यान

Wed, 28 Oct 2026 05:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 28 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

Intentional Love in Relationships: इंटेंशनल लव क्या है और यह रिश्तों को कैसे मजबूत बनाता है? जानिए प्यार जताने के छोटे तरीके, पार्टनर की भावनाओं को समझने की अहमियत और सच्चे प्यार के 7 संकेत।

विज्ञापन
What Is Intentional Love? 7 Small Things That Make Relationships Stronger
रिलेशनशिप में इंटेंशनल लव क्या है - फोटो : AI

विस्तार

Intentional Love Kya Hai: आप अपने साथी से प्यार करते हैं, लेकिन उस प्यार को जताने के लिए हमेशा महंगे तोहफे, सरप्राइज डेट या लंबे-चौड़े वादे ही जरूरी नहीं होते। कभी-कभी पार्टनर की अनकही बात समझ लेना, थकान भरे दिन के बाद उसका हाल पूछ लेना या व्यस्त दिनचर्या से कुछ पल चुराकर साथ बैठना भी प्यार की खूबसूरत अभिव्यक्ति है।

विज्ञापन


तेजी से भागती जिंदगी में रिश्ते अक्सर जिम्मेदारियों, सोशल मीडिया और अधूरी बातचीत के बीच उलझकर रह जाते हैं। ऐसे में प्यार जताते का नया तरीका यानी ‘इंटेंशनल लव’ आपके रिश्तों को नई गहराई दे सकता है। यह आपको सिखाता है कि प्यार सिर्फ एक अहसास नहीं है, बल्कि रोज चुना जाने वाला खूबसूरत व्यवहार है।
विज्ञापन


क्या है ‘इंटेंशनल लव’

इंटेंशनल लव का सीधा-सा अर्थ है- रिश्ते को अपने आप चलने देने के बजाय उसे समझदारी और सजगता के साथ सींचना। इसमें प्यार केवल शब्दों में नहीं व्यवहार में दिखाई देने वाला प्रयास बन जाता है। असल में इंटेंशनल लव किसी आदर्श रिश्ते का जादुई नुस्खा नहीं है, बल्कि रोजमर्रा में अपनाई जाने वाली एक खूबसूरत आदत है। इसमें गलतियां भी होंगी, मतभेद भी आएंगे और कभी-कभी प्रयास कम भी पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब दोनों साथी एक-दूसरे को समझने, सुनने और साथ निभाने की कोशिश करते हैं, तो रिश्ता समय के साथ और गहरा होता जाता है, क्योंकि प्यार की असली खूबसूरती सिर्फ यह कहने में नहीं कि ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं’, बल्कि हर दिन अपने व्यवहार से यह अहसास दिलाने में है कि ‘तुम मेरे लिए मायने रखते हो।’

एक-दूसरे के लिए मौजूद होना

आज के समय में काम, सोशल मीडिया और निजी जिम्मेदारियों के बीच जीवनसाथी प्राथमिकता में पीछे हो रहा है। इंटेंशनल लव कहता है कि साथ रहने का मतलब सिर्फ एक ही जगह मौजूद होना नहीं है। बिना फोन के कुछ मिनट बात करना, साथ खाना खाना या दिनभर की छोटी-सी बात पूछ लेना भी रिश्ते में जुड़ाव पैदा करता है। यहां समय की लंबाई से ज्यादा मायने उसकी गुणवत्ता का है।

सुनिए दिल की हर अनकही बात

हर बातचीत का मकसद समाधान हो जरूरी नहीं। कई बार पार्टनर सिर्फ यह चाहता है कि उसकी बात पूरी तरह सुनी जाए। इंटेंशनल लव का अर्थ है पार्टनर की पसंद, जरूरतों और भावनात्मक अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर व्यवहार करना। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि हर समय दूसरे को खुश रखने की जिम्मेदारी सिर्फ एक व्यक्ति उठाए। स्वस्थ रिश्ते में दोनों की भागीदारी जरूरी है। छोटे प्रयास तभी सार्थक बनते हैं, जब उनमें दिखावा नहीं, बल्कि सच्ची परवाह हो। इनसे यह अहसास मजबूत होता है कि हम एक-दूसरे की जिंदगी में महत्वपूर्ण हैं।

छोटे प्रयासों में छिपा है बड़े प्यार का राज

जैसे पौधे को पानी चाहिए, वैसे ही रिश्ते को भी नियमित देखभाल चाहिए। समय-समय पर पार्टनर से पूछें, ‘क्या तुम हमारे रिश्ते में खुश हो?’ या ‘क्या कोई ऐसी बात है, जिसमें हम एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं?’ इन सवालों का मकसद शिकायतों की सूची बनाना नहीं, बल्कि साथ मिलकर सुधार की गुंजाइश तलाशना है। अपनी जरूरतें भी खुलकर बताएं और सामने वाले की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें। छोटी परेशानियों पर समय रहते बात करने से गलतफहमियां बढ़ने से रोकी जा सकती हैं।

विशेषज्ञ की राय : व्यवहार में नजर आएगा

रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. राखी वर्मा बताती हैं कि आज के दौर में प्यार सिर्फ आकर्षण नहीं, बल्कि सोच-समझकर रिश्ता चुनने का नाम है। इसे ‘इंटेंशनल लव’ कहते हैं, जिसमें  आपके पार्टनर के व्यवहार में ये संकेत दिखेंगे।



पहला, वह आपकी छोटी-छोटी बातें और पसंद याद रखेगा। दूसरा, मुश्किल समय में साथ देगा। तीसरा, आपकी सीमाओं का सम्मान करेगा। चौथा, आपको प्राथमिकता बनाकर भविष्य की योजनाओं में शामिल करेगा। पांचवां, वह खुलकर और ईमानदारी से संवाद करेगा, क्योंकि सच्चा प्यार वादों के साथ व्यवहार में भी दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed