फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestling competition concludes at the Durga Temple fair; wrestlers showcase their strength

Meerut News: दुर्गा मंदिर मेले में दंगल का समापन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

Wed, 28 Oct 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Wrestling competition concludes at the Durga Temple fair; wrestlers showcase their strength
सिसौली में आयोजित दंगल में पहुंचे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर द्वारा पहलवानों के
मुंडाली। सिसौली गांव में पंडित राम स्वरूप दुर्गा हायर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में स्थित प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर चल रहे मेले में आयोजित दंगल का बुधवार को समापन कर दिया गया। दंगल के समापन पर जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत तोमर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर दंगल की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

दंगल में पहली कुश्ती 5100 रुपये का निशांत और साहिल के बीच हुआ, जिसमें दोनों पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। इसमें साहिल ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती मानव शर्मा और राहुल के बीच हुई, जिसमें मानव शर्मा विजेता रहे। इस मुकाबले में भी इनामी राशि 5100 रुपये थी। इसके अलावा निशांत बढला और मेरठ के अतुल के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद अतुल ने जीत दर्ज की। इस कुश्ती की इनामी राशि 5100 रुपये रही। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन

वहीं, दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे मेले में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मन्नत मांगी। मेला समिति के अध्यक्ष प्रवीण तोमर फौजी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मेला समिति के संजय कुमार, सत्य प्रकाश, विकास उर्फ सनी, कुलदीप शर्मा, अनिल शर्मा, मोनू ठेकेदार, योगेश तोमर, कुशल तोमर, विनय तोमर आदि का व्यवस्था बनाने में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed