सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Akshaya Tritiya Shopping Best Markets For Buying Gold Jewellery

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर करनी है खरीदारी? ये हैं गोल्ड की सबसे बेस्ट बाजार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sun, 19 Apr 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Akshaya Tritiya Best Markets: अक्षय तृतीया पर खरीदारी के लिए जावेरी बाजार, चांदनी चौक, जोहरी बाजार, टी नगर और कमर्शियल स्ट्रीट सबसे लोकप्रिय बाजार माने जाते हैं, जहां ज्वेलरी, कपड़े और पारंपरिक सामान की बड़ी रेंज मिलती है।

Akshaya Tritiya Shopping Best Markets For Buying Gold Jewellery
अक्षय तृतीया की प्रसिद्ध बाजार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Akshaya Tritiya Best Gold Shopping Markets: भारत में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ दिन माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, प्रॉपर्टी और अन्य कीमती चीजें खरीदना सौभाग्य का प्रतीक होता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी कभी कम नहीं होती और जीवन में समृद्धि लेकर आती है।

Trending Videos

 

इसी वजह से अक्षय तृतीया के मौके पर देशभर के बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। ज्वेलरी शॉप्स से लेकर पारंपरिक बाजार और मॉल तक, हर जगह खास ऑफर और नई कलेक्शन ग्राहकों को आकर्षित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप भी इस शुभ दिन पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन से बाजार सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और कहां आपको बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।

इस लेख में हम आपको भारत के कुछ ऐसे मशहूर बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां अक्षय तृतीया पर शॉपिंग करना सबसे खास अनुभव बन सकता है। यहां आपको ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न हर तरह की खरीदारी के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे।

 

 

  • जवेरी बाजार, मुंबई

ये ज्वेलरी का हब माना जाता है। जवेरी बाजार भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी मार्केट्स में से एक है। यहां आपको सोने और हीरे के गहनों की विशाल रेंज मिलती है। अक्षय तृतीया पर यहां खास ऑफर भी मिलते हैं।
 

  • चांदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली का चांदनी चौर पारंपरिक खरीदारी का केंद्र है। चांदनी चौक अपनी पारंपरिक दुकानों और सस्ती कीमतों के लिए जाना जाता है। यहां ज्वेलरी, कपड़े और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
 

  • जोहरी बाजार, जयपुर

राजस्थानी ज्वेलरी का खजाना आपको जयपुर में मिल सकता है। यहां कि जोहरी बाजार में आपको पारंपरिक राजस्थानी ज्वेलरी और कीमती पत्थरों की शानदार कलेक्शन मिलती है। यह बाजार अपनी यूनिक डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है।
 

  • टी नगर, चेन्नई

चेन्नई स्थित टी नगर को दक्षिण भारत का शॉपिंग हब माना जाा है। टी नगर सोने के गहनों और सिल्क साड़ियों के लिए बेहद मशहूर है। अक्षय तृतीया के दौरान यहां भारी भीड़ और शानदार ऑफर देखने को मिलते हैं।
 

  • कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरु

ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली खरीदारी के लिए जाना चाहते हैं तो बेंगलुरु के कमर्शियल स्ट्रीट की ओर रुख करें। यह बाजार युवा वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां फैशन और एक्सेसरीज के साथ-साथ ज्वेलरी भी किफायती दामों में मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed