झारखंड में स्थित जमशेदपुर में आपको पहाड़, लेक, जंगल, सैंक्चुरी सबकुछ देखने को मिलेगा। झारखंड में स्थित जमशेदपुर को पूरे देश में स्टील सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। आज जमशेदपुर भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा की कई कंपनियों की उत्पादन इकाईयां यहां कार्यरत हैं। सड़क और रेल-मार्ग द्वारा जमशेदपुर पूरे देश से जुड़ा हुआ है। आइए, आज जानते हैं यहां के प्रमुख स्थलों के बारे में....
{"_id":"5ea99b038ebc3e905328f699","slug":"jamshedpur-jharkhand-tourist-places-to-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेहद ही खूबसूरत है भारत का यह शहर, स्टील सिटी के नाम से है मशहूर","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
बेहद ही खूबसूरत है भारत का यह शहर, स्टील सिटी के नाम से है मशहूर
Mon, 23 Nov 2020 09:27 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुबली पार्क
- जमशेदपुर का जुबली पार्क बहुत ही लोकप्रिय है। जुबली पार्क दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की तरह ही खूबसूरत है। यहां का मुख्य आकर्षण पार्क में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन है। इस पार्क में सैकड़ों फाउंटेन मौजूद हैं। यहां पर स्केटिंग और बोटिंग भी कराई जाती है।
डिमना लेक
- जमशेदपुर में स्थित डिमना लेक बहुत ही सुंदर जगह है, यहां पर सुकून का अनुभव होता है। जमशेदपुर से इस झील की दूरी करीब 13 किलोमीटर की है। झील के आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से विकसित किया गया है। यह एक कृत्रिम झील है और यह झील जमशेदपुर की लोकप्रिय पहाड़ी दलमा की तलहटी में बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स
- जेआरडी टाटा स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स एक बड़ा स्टेडियम है। यह ज्यादातर फुटबॉल मैच खेले जाते हैं। इसके अलावा एथलेटिक गेम्स और प्रतियोगिता के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
भुवनेश्वरी देवी मंदिर
- भुवनेश्वरी मंदिर के प्रति लोगों में बहुत आस्था है। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम मां भगवती की पूजा-अर्चना होती है। मंदिर का वास्तुकला दक्षित भारतीय पद्धति पर आधारित है।