सब्सक्राइब करें

Live

Chandra Grahan 2026 Live: कुछ घंटों बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 03 Mar 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Chandra Grahan Blood Moon Live Lunar Eclipse Time in India: 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा। साथ ही पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी यह नजर आने वाला है। चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। आइए इसके प्रभाव को जानते हैं

Chandra Grahan 2026 Timing Live Sutak Kaal Time Effects on Rashi Grahan Kab Lagega Lunar Eclipse in India
चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:20 PM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: क्या ग्रहण देखना सही है?

चंद्र ग्रहण को देखना पूरी तरह सुरक्षित है क्योंकि इसमें सूर्य की रोशनी सीधे आपकी आंखों में नहीं आती। यह सूर्य ग्रहण से बिल्कुल अलग है। इसलिए चंद्र ग्रहण को सीधे देखना आंखों के लिए हानिकारक नहीं है और आप इसे खुले आसमान के नीचे आराम से देख सकते हैं। बच्चों के लिए भी चंद्र ग्रहण देखने में कोई खतरा नहीं है। आप उन्हें भी खुली जगह, जैसे बालकनी या खुला मैदान, में लेकर जा सकते हैं ताकि ग्रहण का दृश्य आराम से देखा जा सके।

12:05 PM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026 Timing: इन चीजों का करें दान 

  • चावल
  • गेहूं
  • दूध
  • चीनी
  • घी
  • वस्त्र 
  • धन
11:51 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: क्यों लाल हो जाता है चांद?

जब चांद पृथ्वी की छाया में होता है, तो सीधे सूर्य की रोशनी उस तक नहीं पहुंच पाती। लेकिन पृथ्वी के वायुमंडल में से गुजरते समय सूर्य की रोशनी के छोटे तरंगदैर्ध्य जैसे नीला और हरा फैल जाते हैं और बड़े तरंगदैर्ध्य लाल और नारंगी सीधे चांद तक पहुंचते हैं। इस प्रक्रिया को Rayleigh scattering कहते हैं।
11:36 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026 Time: कब लगता है चंद्र ग्रहण?


चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाती है, और पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है। इससे चांद को सीधे सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती और वो अंधेरी अवस्था में चला जाता है।  
11:20 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा चंद्र ग्रहण?


ज्योतिषियों के मुताबिक, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक हो सकता है। धन लाभ होगा। नए लोगों से मिलेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। करियर में खुशखबरी मिलेगी। विवाह के योग है और परिवार का सहयोग भी मिलेगा। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
11:05 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: ग्रहण के दौरान क्या करें

1. मंत्र जाप और भजन
ग्रहण काल में ईश्वर स्मरण अत्यंत फलदायी माना गया है। गर्भवती महिलाएं “ॐ नमः शिवाय”, “ॐ चंद्राय नमः” या अपने इष्ट देव का मंत्र जप सकती हैं। इससे मन शांत और सकारात्मक बना रहता है।

2. धार्मिक पाठ सुनें
घर में भजन, कीर्तन या धार्मिक ग्रंथों का पाठ सुनना शुभ माना जाता है। इससे वातावरण पवित्र रहता है और भय या चिंता दूर होती है।
3. गंगाजल या तुलसी का प्रयोग
कुछ परंपराओं में गर्भवती महिला के पास गंगाजल रखना या तुलसी पत्र रखना शुभ माना गया है। यह नकारात्मक प्रभाव से रक्षा का प्रतीक माना जाता है।

4. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान
ग्रहण समाप्त होने पर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करने की परंपरा है। इसके साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना भी शुभ माना गया है।
धार्मिक आस्था के अनुसार ग्रहण का समय संयम, श्रद्धा और सावधानी का काल है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान विशेष सतर्कता रखते हुए शांत और सकारात्मक वातावरण में समय बिताना चाहिए, ताकि मां और शिशु दोनों सुरक्षित और स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:45 AM, 03-Mar-2026

Lunar Eclipse 2026: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या न करें



1. नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें
धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में चाकू, कैंची, सुई या किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गर्भस्थ शिशु पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका मानी जाती है।

2. घर से बाहर न निकलें
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहने की सलाह दी जाती है। खुले आकाश में जाकर चंद्रमा को देखने से भी बचना चाहिए।

3. भोजन पकाना और खाना टालें
ग्रहण काल में भोजन पकाना और ग्रहण करना वर्जित माना गया है। यदि पहले से बना हुआ भोजन हो तो उसमें तुलसी दल डालकर सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे भोजन की शुद्धता बनी रहती है, ऐसी मान्यता है।

4. सिलाई-कढ़ाई या काटने का कार्य न करें
परंपरा के अनुसार ग्रहण के समय कपड़े काटना, सिलाई करना या किसी वस्तु को छांटना शुभ नहीं माना जाता। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को इन कार्यों से दूर रहना चाहिए।
10:17 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: गर्भवती महिलाएं जरूर कर लें ये 3 काम 

Pregnant Ladies Tips For Grahan - फोटो : अमर उजाला

 

  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। ऐसे समय में गर्भवती महिलाओं को ईश्वर का स्मरण जरूर करना चाहिए। आप नीचे दिए हुए मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सभी तरह के भय भी दूर होते हैं।
1. गायत्री मंत्र - 'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' 

2. महामृत्युंजय मंत्र 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
10:05 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026 Upay: ग्रहण से बचाव के धार्मिक उपाय

  • सिर्फ सावधानी ही नहीं, बल्कि कुछ आध्यात्मिक उपाय भी इस समय लाभकारी माने जाते हैं। इष्ट देव का स्मरण, मंत्र जप और विशेष रूप से चंद्र से संबंधित मंत्रों का उच्चारण सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला माना गया है। 
  • एक परंपरागत उपाय के अनुसार गर्भवती महिला अपनी लंबाई के बराबर एक धागा लेकर उसे घर में सुरक्षित स्थान पर रखे। ग्रहण समाप्त होने के बाद उस धागे को बहते जल में प्रवाहित कर देने से ग्रहण का प्रभाव कम होने की मान्यता है।
09:51 AM, 03-Mar-2026

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण क्यों माना जाता है अशुभ?


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में वातावरण की ऊर्जा में बदलाव आता है और नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसका असर गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर अधिक पड़ सकता है। मान्यता है कि ग्रहण के समय चंद्रमा की किरणें शुद्ध नहीं मानी जातीं, इसलिए इस अवधि में अनावश्यक बाहर निकलने या सीधे चंद्रमा को देखने से बचना चाहिए।
 

Chandra Grahan 2026 Timing: दिल्ली-एनसीआर में इतने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में कब देगा दिखाई

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed