सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा ग्रहण, जानें कब होगा समाप्त और कहां-कहां देगा दिखाई

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Tue, 03 Mar 2026 10:35 AM IST
सार

3 March 2026 Chandra Grahan: आज 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि, ग्रहण का समय क्या रहेगा और यह कहां-कहां दिखाई देने वाला है ? आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
3 March 2026 Chandra Grahan time sutak kaal daan and impact on india
चंद्र ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala

3 March 2026 Chandra Grahan: जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी, सूर्य की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। यह खगोलीय घटना इस वर्ष 3 मार्च 2026 को घट रही हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जो सिंह राशि में लगेगा। खास बात यह है कि, इस ग्रहण को भारत में देखा जाएगा। ऐसे में इसका समय, प्रभाव और सूतक काल क्या रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
3 March 2026 Chandra Grahan time sutak kaal daan and impact on india
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : amar ujala
चंद्र ग्रहण 2026 समय और प्रभाव
  • चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने का समय दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
  • चंद्र ग्रहण का खग्रास प्रारंभ शाम में 4 बजकर 34 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्य दोपहर में 5 बजकर 33 मिनट पर
  • चंद्र ग्रहण समाप्त शाम में 6 बजकर 47 मिनट पर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 March 2026 Chandra Grahan time sutak kaal daan and impact on india
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : adobe

सूतक काल
3 मार्च के दिन भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर लग चुका है। इस दौरान आप कोई भी नया काम और पूजा-पाठ जैसे कार्य न करें। इसके अलावा किसी यात्रा पर भी जाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।

3 March 2026 Chandra Grahan time sutak kaal daan and impact on india
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : adobe

भद्रा का समय
माना जा रहा है कि, 3 मार्च 2026 के दिन भद्रा सुबह 1 बजकर 25 मिनट से सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक प्रभावी थी।

विज्ञापन
3 March 2026 Chandra Grahan time sutak kaal daan and impact on india
3 March 2026 Chandra Grahan - फोटो : अमर उजाला

क्यों खास है साल का पहला चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के मुताबिक, 3 मार्च को पूर्ण चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। खगोल विज्ञान में इसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है।

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ?
साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है।  चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed