Rahu Ketu Budh Guru Vakri Effect: 4 मार्च को पूरे देश में होली का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार का उत्सव विशेष महत्व रखता है। इस होली पर चार प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे। पंचांग के मुताबिक, राहु, केतु, बुध और देवगुरु बृहस्पति एक साथ वक्री चाल में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह का वक्री होना खास प्रभाव डालता है। खासकर जब कई बड़े ग्रह एक साथ वक्री हों, तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के करियर और व्यापार के लिए होली का दिन शुभ रहने वाला है।
Holi 2026: चार ग्रहों की वक्री चाल का इन 5 राशियों पर होगा असर, होली पर चमकेगी किस्मत
Holi 2026: कुछ राशियों के लिए होली का दिन विशेष रूप से शुभ और प्रगति देने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के करियर और व्यापार के लिए होली का दिन शुभ रहने वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए पुराने संबंध और संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से गति पकड़ सकते हैं और अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। शिक्षा और नई स्किल सीखने के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
Astro Tips: होलाष्टक, होलिका दहन, धुलेंडी और रंगपंचमी पर क्यों वर्जित है चौराहों को लांघना? जानें वजह
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिल सकता है। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से प्रमोशन या पहचान की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में भी सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुका कार्य पूरा होकर फायदा दे सकता है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष रूप से लाभकारी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय योजनाओं को मजबूत करने का है। वित्तीय निर्णय सोच-समझ कर लेने में सफलता मिलेगी। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यापार में भी संतुलित और स्थिर वृद्धि देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।