Chandra Grahan 2026 Date Effects On Rashi In Hindi: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च, मंगलवार के दिन लगने वाला है। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार साल के पहले चंद्रग्रहण की की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगी जिसका समापन 06 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस चंद्र ग्रहण पर चांद का रंग लालिमा लिए होगा, जिसे बल्ड मून के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को न सिर्फ एक खलोगीय घटना माना जाता है, बल्कि इसका व्यक्ति के जीवन, मन और भावनाओं से भी जुड़ा हुआ होता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी पर छाया पड़ती है तो व्यक्ति के मन पर देखने को मिलता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। शास्त्रों में कहा है कि ग्रहण काल के दौरान मंत्रों का जाप, साधना और कुछ उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव किसी न किसी रूप में दिखाई पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं अपनी राशि के अनुसार ग्रहण के दौरान कौन-कौन से उपाय करना आपके लिए शुभ रहेगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, नहीं रहेगा ग्रहण का अशुभ प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:37 AM IST
सार
Chandra Grahan 2026 Date Effects On Rashi In Hindi: 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकते हैं जिसके कारण इसका सूतककाल मान्य रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्रग्रहण के दौरान कौन-कौन से उपाय कारगर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन