Bihar Budget Session Live: सदन में तेजस्वी यादव पर भड़के CM नीतीश कुमार, कहा- तुम्हारे पिता को मैंने ही बनाया
{"_id":"67c6939e2779edaa780f6cf7","slug":"bihar-budget-session-2025-live-updates-day-3-gst-report-key-points-today-fm-samrat-chaudhary-cm-nitish-kumar-2025-03-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Budget Session Live: सदन में तेजस्वी यादव पर भड़के CM नीतीश कुमार, कहा- तुम्हारे पिता को मैंने ही बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 04 Mar 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Budget Session News: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार के बीच तीखी बहस हुई। तेजस्वी ने सीएम नीतीश से 20 सालों का हिसाब मांगा। वहीं सीएम नीतीश उन्हें बच्चा कहते हुए पूछा कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी। सीएम नीतीश बोल ही रहे थे कि विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। आइए जानते हैं बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में क्या क्या हुआ?
सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिया जवाब।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:30 PM, 04-Mar-2025
सीएम नीतीश ने कहा- यह लोग अंड-बंड बोलता रहता है
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायती राज और नगर निकाय में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया। 2013 में महिला पुलिस को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। बिहार में महिला पुलिस की कितनी संख्या है पूरे देश में किसी राज्य में इतनी संख्या नहीं है। स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसका नाम जीविका रखा। स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसका नाम जीविका रखा। दस लाख नौकरी में 935000 नौकरी दी जा चुकी है। अब इसे 12 लाख कर दिया गया है। 38 लाख रोजगार करने का लक्ष्य रखा है। दोनों मिलकर 50 लाख कर दिया गया है। प्रगति यात्रा के दौरान जहां जो कमी है उसको पूरा करने की घोषणा की। उसने कैबिनेट से भी पास किया गया। सरकार सभी जातियों धर्म के कार्यों के पूरा करने के लिए कृत संकल्पत है। प्रधानमंत्री को उन्होंने धन्यवाद कहा। सरकार की कामना है कि समाज में सद्भाव और बिहार विकास के पद पर अग्रसर रहे। विपक्ष के लोग भाग गए हैं इन्हें भी हम इसको धन्यवाद देते हैं। यह लोग अंड-बंड बोलता रहा है। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

04:20 PM, 04-Mar-2025
सीएम नीतीश के सामने विपक्ष ने कर दिया वॉकआउट
जल नल के बारे में जब मुख्यमंत्री कहने लगे तो विपक्ष ने कहा कि नल का टोंटी टूट गया है। तेज प्रताप यादव ने इशारा किया सब विरोध करो तब पूरा विपक्ष खड़ा हो गया। और, विरोध करने लगा। विपक्षी मुख्यमंत्री गद्दी छोड़ों का नारा लगाने लगे। इसके बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोग तो भाग गया क्यों कि इन लोगों को समझ में कुछ आ रहा है?
04:05 PM, 04-Mar-2025
सीएम नीतीश पर तेजस्वी ने उठाया सवाल
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की कैसी हालत थी? पहले स्वास्थ केंद्र में एक दिन में एक या दो मरीज आते थे। अस्पताल में दवाई की व्यवस्था करवाई। अब देखिए अस्पतालों में औसतन 11 हजार लोग आए। पहले छह मेडिकल कॉलेज था। हमने आया तो नए नए मेडिकल कॉलेज बनवाएं। इस पर तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया तो सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तुम्हारे पिता को भी हमने ही मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने क्या काम किया यह सब जानते हैं। चार साल के बाद 1994 हम अलग हो गए।

03:54 PM, 04-Mar-2025
सीएम नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार ने पूछा- पहले क्या स्थिति थी
विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम लोग आए थे उसे समय स्थिति क्या थी? शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। कुछ पता है? इंप्रेस वाले सब पूछ लो। मुख्यमंत्री के बोलने पर विपक्ष ने हल्ला किया? समाज में कितना विवाद होता था। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा कितना होता था। मुसलमान को कुछ होता था उसको बचाने का कोई उपाय करते थे? पढ़ाई का क्या हाल था? अध्यक्ष ने विपक्ष को कहा कि आपका नेता ने एक लकीर खींची है आप उसको क्यों छोटा करना चाहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी करवाई गई। पहले क्या स्थिति थी कोई घर से नहीं निकलता था। अब देखिए 10 बजे, 11 बजे रात में सब घूमता है। हमलोगों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया। दो लाख 74 हजार शिक्षकों की बहाली की। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया।

03:15 PM, 04-Mar-2025
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
- फोटो : अमर उजाला
परिवारवाद के मुद्दे पर एनडीए नेताओं को तेजस्वी ने घेरा
तेजस्वी यादव ने परिवारवाद के मुद्दे पर एनडीए विधायाकों को घेरा। कहा कि चारा घोटाला की बात करते वालों ने पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे को मंत्री बना दिया। मंत्री सम्राट चौधरी, संतोष सुमन, नितिन नवीन, अशोक चौधरी समेत कई नेता परिवारवाद का उदाहरण हैं। इन पर क्यों नहीं बोलते। इस पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यह क्यों नहीं बोल रहे हैं कि पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा को अदालत ने बरी कर दिया था। अंत में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरे पत्र का जवाब नहीं दिया इस बात का मुझे दुःख है। नया बिहार बनाने के लिए हमें आप सब का आशीर्वाद चाहिए। इसके बाद विजय सिन्हा ने कहा कि आपके बिहार को गाली देने में आपके पिताजी का काफी योगदान है।

03:10 PM, 04-Mar-2025
बजट के बारे में तेजस्वी यादव ने यह बातें कहीं
बजट पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बजट में महिलाओं को 2500 रुपया नहीं दिया गया। न वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी की गई। न बिजली के दर कम किए गए। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि केंद्र ने चंद्रबाबू नायडू के लिए पिटारा खोल दिया। 16 एमपी उनके पास हैं। केंद्र उन्हें सबकुछ दे रही है और हमारे मुख्यमंत्री उनके पैरों में गिर जाते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण चोर है। एनडीए सरकार ने बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया। वहां चंद्रबाबू नायडू की सरकार को एनडीए सरकार ने दो लाख करोड़ का पैकेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:05 PM, 04-Mar-2025
तेजस्वी यादव ने बताया 2005 से पहले क्या क्या नहीं था
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बीपीएससी पेपरलीक हो रहा है। बीपीएससी में गड़बड़ी लगातार हो रहा है। कोई युवाओं की सुन नहीं रहा है। तेजस्वी यादव ने फिर से तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार सदन में नहीं हैं लेकिन उनके लिए एक पंक्ति मैं सदन में कहना चाहूंगा। तेजस्वी ने कहा कि सबकुछ जाए भाड़ में, हम लगे रहे कुर्सी के जुगाड़ में। नीतीश कुमार जी लोग 20 साल का हिसाब मांग रहे हैं। आप बताइए 2005 दाखिल खारिज में कितना घूस मांगा जाता था। आप बताइए 2005 से पहले कोई सीएम, पीएम को पैर छूता था। कोई सीएम सेंट्रल यूनिवर्सिटी मांगता था तो नहीं मिलता था क्या? अब तक पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं मिला। 2005 से पहले उल्टी किताब पढ़ने वाला मुख्यमंत्री नहीं था। 2005 से पहले अपनी उपलब्धि को छिपाने वाला मुख्यमंत्री नहीं था। 2005 से पहले अफसरशाही नहीं था। जनता का सम्मान होता था।

02:59 PM, 04-Mar-2025
2005 के बाद वाली सरकार में एक बरसात में कई पुल गिर गए
तेजस्वी यादव ने कहा 2005 के बाद वाली सरकार में एक बरसात में कई पुल गिर गए। बालिका गृह और सृजन घोटला को 2005 के बाद ही हुआ। इतना ही नहीं 1400 लीटर शराब चूहा पी जाता है। तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि "बिहार में चूहों की बहार है, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीशे कुमार है।" उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम साक्षरता दर बिहार में है। किसान की सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति बिहार में है। बिजली का बिल सबसे ज्यादा बिहार में है। गुणवत्ता शिक्षा में सबसे ज्यादा हाल खराब बिहार की है। अगर हमारे कार्यकाल में ढाई लाख शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती तो बिहार सबसे कम शिक्षकों वाला राज्य बिहार होता।
02:54 PM, 04-Mar-2025
अब तो लालू जी को गाली देकर लोग पद पा रहे हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद के कार्यकाल की याद दिलाई। उनकी उपलब्धियां गिनाई। कहा कि गरीबों को लालू जी ने न्याय दिलाया। खटिया पर बैठाया। सामाजिक न्याय किया। लालू जी की तुलना किसी से करना गलत है। उस समय वह संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री थी। अब तो लालू जी को गाली दे-देकर पद पा रहे हैं। यह भी लालू जी की उपलब्धि है। सम्राट चौधरी कहते हैं कि लालू जी पर अटैक करो। नई पीढ़ी ने लालू राज को देखा नहीं। इस पर फिर से भाजपा और राजद नेता हंगामा करने लगे।

02:43 PM, 04-Mar-2025
तेजस्वी ने अपने पिता की उपलब्धियां गिनाई
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए लालू जी ने कई कदम उठाए। इतने सीमित संसाधनों के बावजूद एक लाख 17 हजार नौकरियां देने का काम लालू जी ने दिया। इस बीच फिर से हंगामा होने लगा। स्पीकर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आप अपने लोगों को हंगामा करने से रोकिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी के शासनकाल में ही बिहार के शिक्षा पर बजट में सबसे ज्यादा फोकस था। उस वक्त शिक्षा पर वह बजट का 22 प्रतिशत किया करते थे। यह राष्ट्रीय औसत के हिसाब से बेहतर था। छह-छह यूनिवर्सिटी लालू प्रसाद यादव ने दिया। आज तो नए विश्वविद्यालय का कैंपस ही नहीं है। आज भी जो बढ़ रहे हैं वह 2005 के पहले वाले कैंपस में पढ़ रहे हैं। यह लोग बोलते हैं 2005 से पहले क्या था?

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन