फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 18 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:18 PM, 18-Sep-2026

नन्हे क्रिकेटर का बड़ा कमाल: खेल में चमका गयाजी का सितारा, 8वीं के ओबैद रजा का दुबई ILT20 टेस्ट के लिए चयन

गयाजी के शेरघाटी स्थित गुरुकुल विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र ओबैद रजा का दुबई में होने वाले टी20 (ILT20) टेस्ट के लिए चयन हुआ है। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। और पढ़ें
05:51 PM, 18-Sep-2026

बिहार: जिसकी हत्या पर मचा था हड़कंप, चार साल बाद पत्नी-बच्चे संग थाने पहुंचा ‘मृतक’; खुली झूठी कहानी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। गोपालगंज के सोनू कुमार ने प्रेम प्रसंग को बचाने के लिए अपनी ही हत्या की झूठी कहानी रची और प्रेमिका के साथ दिल्ली चला गया। चार साल बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस के सामने पेश हुआ। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
विज्ञापन
04:40 PM, 18-Sep-2026

बिहार: भाजयुमो के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव; सिर के पीछे से मारी गई थी गोली

सहरसा में भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को गौतम नगर स्थित बंद मकान से उनका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
03:43 PM, 18-Sep-2026

बिहार में बड़ा हादसा : अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में डूबी; तीन युवकों की मौत

कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित वाहन की टक्कर के बाद बाइक नहर में जा गिरी। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें
02:18 PM, 18-Sep-2026

बिहार: नीतीश कुमार ने बुलाई बैठक, MLA-MLC को पढाया गया पाठ; कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने क्या कहा?

JDU Meeting: जदयू ने आज की बैठक को एक दिवसीय प्रबोधन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का नाम दिया है। नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का शुभारंभ हो चुका है। संजय झा, विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा के साथ निशांत कुमार भी इस बैठक में मौजूद हैं।  और पढ़ें
02:03 PM, 18-Sep-2026

बिहार: अनंत सिंह नहीं हो रहे ठंडा, फिर JDU प्रत्याशी पर गरजे; नीरज कुमार का भी कड़ा जवाब, मंत्री क्या बोले?

Bihar News : इधर जदयू की बड़ी बैठक चल रही है और उधर पार्टी के दो दिग्गजों के बीच महासंग्राम है। जदयू विधायक अनंत सिंह ठंडा होने को तैयार नहीं हैं। पुरानी बातें याद करने कह रहे हैं। नीरज कुमार को जदयू प्रत्याशी भी नहीं मान रहे MLC चुनाव में। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 18-Sep-2026

पितृपक्ष मेला 2026 : गयाजी साथ आ रहे हैं बच्चे? हाथ पर लगेगा QR Code वाला बैंड; तर्क के साथ जानिए कारण

गया जी धाम में 25 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला-2026 में बच्चों की सुरक्षा के लिए पहली बार क्यूआर आधारित सुरक्षा बैंड की व्यवस्था की जा रही है। बैंड बच्चों के परिजनों के मोबाइल नंबर से लिंक रहेगा, जिससे बच्चा भीड़ में बिछड़ने पर तुरंत सूचना मिल सकेगी। और पढ़ें
12:41 PM, 18-Sep-2026

बिहार न्यूज: पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर कराया गया खाली

पटना सिविल कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया और मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर की जांच शुरू की। और पढ़ें
12:35 PM, 18-Sep-2026

बिहार: लालगंज के लाइन होटल में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली; होटल मालिक के बेटे का अपहरण

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित लाइन होटल में बुधवार देर रात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में होटल में खाना खा रहा एक ग्राहक घायल हो गया, जबकि अपराधी होटल मालिक के बेटे को अपने साथ ले गए। और पढ़ें
11:06 AM, 18-Sep-2026

बिहार: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बिहार के चार नाम, संजय मिश्रा समेत इन कलाकारों को मिलेगा सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बिहार से जुड़े चार नामों को सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता संजय मिश्रा, फिल्म निर्देशक कमलेश कुमार मिश्रा, निर्माता मीनती मिश्रा और फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव का नाम पुरस्कार विजेताओं में शामिल है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed