फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:25 PM, 02-Oct-2026

बिहार के कांटी में मंदिर के कारण अटका फ्लाइओवर: सर्विस रोड की कनेक्टिविटी बाधित, एनएचएआई ने मांगा पुलिस बल

कांटी के एनटीपीसी चौक पर सड़क अलाइनमेंट के बीच मंदिर होने से फ्लाइओवर, सर्विस लेन और नाला निर्माण का काम प्रभावित हो गया है। नवंबर तक परियोजना पूरी करने की समय-सीमा को देखते हुए एनएचएआई ने मंदिर स्थानांतरण के लिए जिला प्रशासन से दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की मांग की है। और पढ़ें
11:46 AM, 02-Oct-2026

बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट का खेल: साइबर कैफे से यूआईडीएआई मशीन व फिंगर-आइ स्कैनर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर नगर थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने और गलत दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिक का पासपोर्ट तैयार कराने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मोतीझील के साइबर कैफे से लैपटॉप, यूआईडीएआई मशीन, फिंगर और आई स्कैनर, क्लोन थंब इंप्रेशन तथा आठ मूल आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
11:19 AM, 02-Oct-2026

चारा घोटाला: 29 साल पहले जब्त एक करोड़ अधिक सरकारी खजाने में जाएंगे, सीबीआई कोर्ट ने दिया आदेश

चारा घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने दीपेश चांडक से करीब 29 साल पहले जब्त 1 करोड़ 33 लाख 60 हजार रुपये झारखंड सरकार के खाते में जमा कराने का आदेश दिया है। और पढ़ें
10:23 AM, 02-Oct-2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने राजद के खिलाफ किन चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, क्या टूट गया महागठबंधन?

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के एक दल के दो बड़े नेताओं के बीच घमासान जारी है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के दो बड़े दल आपस में भिड़ चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में जो दरार आई थी, वह अब खाई में तब्दील होती दिख रही है। विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राजद के ही खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
09:58 AM, 02-Oct-2026

बिहार: होटल में महिला की मौत का नया मोड़! भैसुर से की थी शादी, मौत की रात चैट के स्क्रीनशॉट भेजे

मुजफ्फरपुर के गोबरसही चौक स्थित होटल में 30 वर्षीय निगम कुमारी की फंदे से लटकी लाश मिलने के मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं। निगम 2022 से पति से अलग रह रही थी और 18 सितंबर को अपने भैसुर प्रभात कुमार से शादी करने की बात सामने आई है। और पढ़ें
07:52 AM, 02-Oct-2026

बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश की कार्रवाई; शरीर पर मिले चोट के निशान

किशनगंज के बहादुरगंज निवासी युवक ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल स्थित ससुराल में उसे जंजीर से बांधकर मारपीट की गई। मां की सूचना पर पूर्व विधायक ने एसपी को जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर बहादुरगंज और इस्लामपुर पुलिस ने युवक को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:30 AM, 02-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

पावापुरी स्थित बीमिम्स में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय बायोकेमिस्ट्री सम्मेलन ‘एम्बकॉन-2026’ शुरू होगा। देशभर से विशेषज्ञ, चिकित्सक और शोधकर्ता इसमें शामिल होंगे। सम्मेलन में आधुनिक डायग्नोस्टिक्स, क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रयोगशाला प्रबंधन और चिकित्सा अनुसंधान के नए पहलुओं पर चर्चा होगी।

और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed