फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 31 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:07 PM, 31-Oct-2026

बिहार: नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों पर रखी बात

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधान पार्षद डॉ. राहुल राज ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवा संबंधी समस्याओं को उठाया। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
  और पढ़ें
08:37 PM, 31-Oct-2026

बिहार: दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट, इमरजेंसी लैंडिंग से यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली से दरभंगा आ रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1201 को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरभंगा एयरपोर्ट पर वायुसेना के रनवे मेंटेनेंस कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से उड़ानों का संचालन भी प्रभावित रहा।
  और पढ़ें
विज्ञापन
08:16 PM, 31-Oct-2026

बिहार: नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, अब नहीं होगा फिजिकल वेरिफिकेशन; जानें कितनी लगेगी फीस

बिहार में 150 किलोवाट तक के नए बिजली कनेक्शन के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। अब उपभोक्ताओं को लोड के हिसाब से तय मानक शुल्क जमा करना होगा। बिजली कंपनी परिसर तक सर्विस तार और मीटर लगाने का काम करेगी।
  और पढ़ें
08:08 PM, 31-Oct-2026

मंगोलपुरी अग्निकांड में चार की मौत: कोई बच्चों की पढ़ाई, तो कोई पत्नी के इलाज के लिए कर रहा था ओवरटाइम काम

मृतकों के घरों में बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य आने वाले त्योहारों की तैयारियों में जुटे थे। मृतकों में उत्तर प्रदेश के हरदोई, देवरिया और बिहार के मधुबनी और नालंदा के रहने वाले कर्मचारी शामिल हैं।
  और पढ़ें
07:06 PM, 31-Oct-2026

पूर्णिया: चार नवंबर को भाजपा की बड़ी पदयात्रा, हिमंता बिस्वा सरमा और दिलीप जायसवाल करेंगे नेतृत्व

बिहार के पूर्णिया में 4 नवंबर को भाजपा की प्रमंडल स्तरीय पदयात्रा आयोजित होगी। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' नारे के साथ होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज से कार्यकर्ता शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।
  और पढ़ें
06:34 PM, 31-Oct-2026

बिहार: खराब सड़कों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, विधायक-सांसद के नाम पर किया गड्ढों का नामकरण

बेगूसराय के पर्रा-सरौंजा पथ की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों का नाम विधायक कुंदन कुमार, सांसद गिरिराज सिंह और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र कुमार के नाम पर रख दिया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 PM, 31-Oct-2026

बिहार: चिराग पासवान ने सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में टेका माथा, बिहार के विकास को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने 31 अक्टूबर को अपने जन्मदिन पर पटना के खगौल स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पूजा की। और पढ़ें
05:36 PM, 31-Oct-2026

बिहार: समस्तीपुर में खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान विवाद, युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले के भागीरथपुर गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर 38 वर्षीय अजीत सहनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किराना दुकान पर खैनी और गुटखा खरीदने के दौरान कहासुनी हुई थी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
04:52 PM, 31-Oct-2026

बिहार: प्रदेश में बनेगी सरदार पटेल सबसे ऊंची प्रतिमा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एलान

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में उनकी सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। पटना में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में उन्होंने वर्ष 2030 तक एक करोड़ लोगों को रोजगार देने और स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े सुधार का लक्ष्य भी बताया। और पढ़ें
04:28 PM, 31-Oct-2026

बिहार: नोट डबलिंग का झांसा देकर ठगी की तैयारी, दिल्ली के तीन युवक मुंगेर में गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर में नोट डबलिंग के नाम पर ठगी करने की कोशिश कर रहे दिल्ली के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैग से 500-500 रुपये के असली नोटों के बीच कागज के टुकड़े रखकर बनाई गई संदिग्ध गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और बिस्कुट के पैकेट भी जब्त किए हैं।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed