10:09 AM, 09-Nov-2026
बिहार: पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
मुजफ्फरपुर के मझौलिया में दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी से कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें दो मंजिला इमारत तक पहुंचने लगीं। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
और पढ़ें
09:53 AM, 09-Nov-2026
बिहार: घर में घुसकर चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, भागते समय ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा
बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में दीपावली के दिन युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके चचेरे भाई कुमोद ठाकुर ने घर में घुसकर पिस्टल से गोली मारी। वारदात के बाद बाइक से भागते समय आरोपी ने मलौल गांव में एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
और पढ़ें
09:28 AM, 09-Nov-2026
बिहारशरीफ में भीषण अग्निकांड: छठ की मिठाई बनाने वाली छह दुकानें जलकर राख; 50 लाख से ज्यादा का नुकसान
बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के कटरा पर इलाके में देर रात आग लगने से छठ पूजा की मिठाई और चीनी के खिलौने बनाने वाली छह दुकानें पूरी तरह जल गईं। आग की चपेट में पास का दोमंजिला मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। दुकानदारों के मुताबिक, हादसे में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
और पढ़ें
08:15 AM, 09-Nov-2026
पटना: रंगदारी नहीं देने पर हमले का आरोप; ढाबा संचालक के भाई को मारी गोली, जमीन विवाद की भी जांच
पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के हासनचक गांव में फोरलेन के पास स्थित बाबा का ढाबा के संचालक के भाई प्रमोद कुमार को गोली मार दी गई। गोली उनके सीने के पास लगी है। परिजनों ने रंगदारी नहीं देने पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस के अनुसार विवाद की वजह जमीन का मामला हो सकता है।
और पढ़ें
06:31 AM, 09-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
मुजफ्फरपुर के माता लक्ष्मी-गणेश मंदिर में दिवाली की संध्या पर हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। विशेष पूजन और महाआरती हुई। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। महिला-पुरुषों की अलग कतारें बनाई गईं और भक्तों में लड्डू प्रसाद बांटा गया।
और पढ़ें