12:55 PM, 26-Nov-2026
भारत तिवारी एनकाउंटर: न्याय की मांग पर 27 नवंबर से भूख हड़ताल करेगी मां, आत्मदाह की भी दी चेतावनी
भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर उनकी मां आशा देवी 27 नवंबर से भोजपुर के बिलौटी गांव में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने 26 नवंबर तक सरकार को कार्रवाई का समय दिया है।
और पढ़ें
12:25 PM, 26-Nov-2026
बिहार न्यूज: जमीन विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या, सीने में मारी गोली; गांव में तनाव
मधेपुरा के बिहारीगंज स्थित चांय टोला में गुरुवार सुबह जमीन विवाद में 50 वर्षीय किसान कृपाली मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, 81 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही जगदेव मंडल और उनके बेटे प्रह्लाद मंडल के साथ करीब 25 साल से विवाद चल रहा था।
और पढ़ें
12:17 PM, 26-Nov-2026
बिहार क्राइम: तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 21 वर्षीय युवक की कनपटी में लगी गोली
बिक्रम थाना क्षेत्र के महजपुरा गांव में बुधवार देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 21 वर्षीय संतू साव की कनपटी में गोली लग गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़ें
11:28 AM, 26-Nov-2026
पूर्व सांसद आनंद मोहन को झटका: करना होगा आत्मसमर्पण, बिहार सरकार का फैसला सुप्रीम कोर्ट से रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता खोलने वाली बिहार सरकार की नीति को असांविधानिक करार दिया। कोर्ट ने उन्हें एक महीने में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। आखिर सरकार ने नियमों में ऐसा क्या बदलाव किया था, जिससे उनकी रिहाई हुई थी? पूरा मामला क्या था?, इस रिपोर्ट में पढ़िए। और पढ़ें
10:10 AM, 26-Nov-2026
बिहार: भगदड़ में मौत, चेहरा देख पहचानें; अनंत सिंह के गांव घुड़दौड़ देखने आए बुजुर्ग की गई जान
विधायक अनंत सिंह के गांव नदमा में घोड़े की रेस देखने पहुंचे एक अज्ञात बुजुर्ग की बुधवार शाम मौत हो गई। पुलिस उन्हें कंधे पर उठाकर बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से 2120 रुपये मिले हैं, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। भीड़ में दबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
और पढ़ें
07:53 AM, 26-Nov-2026
बिहार: राजगीर महोत्सव का आज से आगाज, तीन दिनों तक सजेगी सुरों और लोकसंस्कृति की महफिल
राजगीर महोत्सव का 26 नवंबर से तीन दिवसीय आगाज होगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी उद्घाटन करेंगे। मो. इरफान, हर्षदीप कौर और रिया भट्टाचार्या जैसे कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
और पढ़ें
07:50 AM, 26-Nov-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्यों की निगरानी अब और सख्त होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल हर महीने समीक्षा करेंगे, जबकि नोडल पदाधिकारी प्रतिदिन जिलों की प्रगति रिपोर्ट देंगे। दूसरे चरण में 36 जिलों के 444 अंचलों के 37,430 मौजों में 8.70 करोड़ से अधिक खेसरों का सर्वेक्षण होना है।
और पढ़ें