ENG Inning
0/0 ( ov)
England elected to bat
Live
IND vs ENG Live Score: पहले वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, देखें प्लेइंग-11
{"_id":"6a55e8c1596b3bd3f1078703","slug":"ind-vs-eng-live-cricket-score-india-vs-england-1st-odi-2025-match-at-edgbaston-stadium-news-in-hindi-2026-07-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Live Score: पहले वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी, देखें प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 14 Jul 2026 03:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:10 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India vs England (IND vs ENG) 1st ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच आज पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वनडे में उसकी नजरें वापसी पर हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल-गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:08 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
03:01 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड ने पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम शिवम दुबे को जोड़कर चार पेस बॉलिंग विकल्प के साथ उतरी है। वहीं, टीम में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में दो स्पिनर्स हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने प्लेइंग-11 का एलान कल ही कर दिया था।
विज्ञापन
02:43 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: रोचक आंकड़े
- 2023 वनडे विश्व कप के बाद से इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस दौरान पूर्ण सदस्य देशों में जिम्बाब्वे के अलावा किसी भी टीम का जीत प्रतिशत इंग्लैंड से कम नहीं रहा है।
- जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में खेला था। यदि वह 14 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वह 968 दिनों बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे।
- भारत और इंग्लैंड के बीच इंग्लिश सरजमीं पर पिछले 10 वनडे में से दोनों टीमों ने पांच-पांच मैच जीते हैं। हालांकि, वहां पिछले पांच वनडे में इंग्लैंड ने तीन और भारत ने दो वनडे जीते हैं।
- दोनों के बीच बर्मिंघम में पिछला वनडे 2019 में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हार मिली थी। इंग्लैंड का स्कोर 337/7 था। भारतीय टीम 306/5 स्कोर ही बना पाई थी।
- भारत और इंग्लैंड इंग्लिश सरजमीं पर पिछली बार 2022 में आमने-सामने आए थे। तब भारत ने इंग्लैंड को मैनचेस्टर में पांच विकेट से हराया था।
02:43 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: इंग्लैंड भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगा
मेजबान इंग्लैंड ने इस साल जनवरी के बाद कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन हालिया टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन से टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। जो रूट की वापसी से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक, जोस बटलर, बेन डकेट और जैकब बेथेल भी शानदार लय में हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और आदिल राशिद भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती पेश करेंगे।02:42 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: बल्लेबाजी मजबूत, गेंदबाजी पर भी नजर
- कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को बेहद मजबूत बनाती है। यदि शीर्ष क्रम बड़ी साझेदारी करता है तो भारत किसी भी लक्ष्य को हासिल करने या बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखता है।
- गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की वापसी सबसे बड़ी मजबूती होगी। उनके साथ अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा तेज आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर स्पिन विभाग को संतुलन देंगे।
- शिवम दुबे चौथे तेज गेंदबाज होंगे। दुबे को चोटिल हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति के कारण मजबूरी में टीम में शामिल किया गया है।
02:42 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: टी20 की हार के बाद मनोबल बढ़ाने का मौका
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत का टी20 दौरा बेहद निराशाजनक रहा। टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20 मुकाबले हार गई, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में उसे 0-4 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में वनडे सीरीज में जीत टीम के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: रोहित-कोहली पर रहेगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी
39 वर्षीय रोहित शर्मा और जल्द 38 वर्ष के होने वाले विराट कोहली अब भी वनडे क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों की नजर अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर भी होगी। इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जोफ्रा आर्चर और जोश टंग जैसे तेज गेंदबाजों का सामना आसान नहीं होगा, लेकिन रोहित और कोहली का अनुभव भारत के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकता है।02:41 PM, 14-Jul-2026
IND vs ENG 1st ODI Live: भारत की नजरें वापसी पर
टी20 सीरीज में लगातार हार के बाद अब भारतीय टीम की नजरें वनडे प्रारूप में वापसी पर हैं। मंगलवार से बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सामने सिर्फ मुकाबला जीतने की नहीं, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने की भी चुनौती होगी। ऐसे समय में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।01:10 PM, 14-Jul-2026