फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG ODI: Why Did Brendon McCullum Apologise to England Fans? Coach Reacts to ECB's 'Cruel' Decision

IND vs ENG ODI: मैकुलम ने इंग्लैंड के फैंस से क्यों माफी मांगी? ईसीबी के 'क्रूर' फैसले पर भी दी प्रतिक्रिया

Tue, 14 Jul 2026 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने प्रशंसकों से माफी मांगी। इसके पीछे क्या वजह रही, आइए जानते हैं। अब इंग्लैंड की नजर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने पर है।

विज्ञापन
IND vs ENG ODI: Why Did Brendon McCullum Apologise to England Fans? Coach Reacts to ECB's 'Cruel' Decision
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रेंडन मैकुलम ने राष्ट्रीय टेस्ट कोच के तौर पर अपने नतीजों के लिए इंग्लैंड के क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगी है और माना कि अब किसी और को मौका देने का समय आ गया है। मैकुलम सीमित ओवरों की टीम के प्रभारी बने रहे, लेकिन रविवार को उन्हें टेस्ट क्रिकेट में इस भूमिका से हटा दिया गया जो वह 2022 से संभाल रहे थे।
विज्ञापन

कोच से हटाए जाने पर मैकुलम क्या बोले?
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पुष्टि की कि उन्हें हटाया गया था और उन्होंने खुद पद नहीं छोड़ा था जैसा कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा था। एजबेस्टन में सोमवार को उन्होंने कहा, 'हां, मुझे ईसीबी ने पद से हटा दिया। मैं निराश था, लेकिन साथ ही मैं इस फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। हम नतीजों पर आधारित खेल में हैं और असल में हमारे नतीजे उतने अच्छे नहीं थे। अब किसी और को मौका देने का समय आ गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर मैकुलम का रिकॉर्ड
 
  • इंग्लैंड के टेस्ट कोच के तौर पर मैकुलम का रिकॉर्ड 27 जीत, दो ड्रॉ और 20 हार का रहा। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ उनके कार्यकाल को ‘बैजबॉल’ नाम दिया गया था।
  • आक्रामक खेल ने टेस्ट क्रिकेट में नई जान फूंकी और शानदार नतीजे दिए। उनके कार्यकाल की शुरुआत में इंग्लैंड ने अपने पहले 11 टेस्ट मैच में से 10 जीते।
  • लेकिन जैसे-जैसे टीम के अनुभवी खिलाड़ी संन्यास लेते गए तो नतीजे खराब होने लगे।
  • इंग्लैंड अपने पिछले नौ टेस्ट मैच में से सात हार गया जिसमें पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 की हार भी शामिल है जिसके बाद स्टोक्स ने संन्यास ले लिया।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज पर मैकुमल की नजर
अब मैकुलम की नजर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज पर है। बहुत सारे टी20 और कुछ टेस्ट मैच (न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलने के बाद इंग्लैंड को इस प्रारूप के लिए अपनी लय में लौटना होगा हालांकि टी20 में शानदार जीत से उसके खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा होगा। बल्लेबाजी क्रम में जो रूट के शामिल होने से इंग्लैंड की बल्लेबाजी को और अधिक मजबूती मिलेगी। बल्लेबाजी में उसका दारोमदार हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और जोस बटलर पर टिका रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed