WI Inning
181/2 (22.5 ov)
Amir Jangoo 12(13)*
Shai Hope 48 (47)
IND elected to bowl
Live
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, जॉन कैंपबेल आउट; होप के साथ साझेदारी टूटी
{"_id":"6abcb4d1df01f7a6460cb6f8","slug":"ind-vs-wi-live-cricket-score-india-vs-west-indies-2nd-odi-2026-match-at-barsapara-stadium-news-in-hindi-2026-09-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को लगा दूसरा झटका, जॉन कैंपबेल आउट; होप के साथ साझेदारी टूटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 30 Sep 2026 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:30 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India vs West Indies (IND vs WI) 2nd ODI: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है और अब उसकी नजरें सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर हैं।
विज्ञापन
जॉन कैंपबेल
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
03:29 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: कैंपबेल आउट
वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। कैंपबेल को गुरनूर बरार ने आउट किया जो 68 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल और शाई होप के बीच दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी हुई।03:23 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: कैंपबेल का शतक
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ दिया है। कैंपबेल ने 65 गेंदों पर शतक पूरा किया। कैंपबेल और शाई होप के बीच दूसरे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी भी हो गई है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है।
विज्ञापन
02:54 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: विंडीज का स्कोर 100 के पार
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। जॉन कैंपबेल की शानदार बल्लेबाजी जारी है और वह शाई होप के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। भारत को अब तक सिर्फ एक सफलता मिली है।02:41 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: कैंपबेल का अर्धशतक
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जॉन कैंपबेल ने अर्धशतक लगाया। कैंपबेल ने 29 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया है। कैंपबेल और शाई होप के बीच साझेदारी पनप रही है। भारत को अब तक एक सफलता मिली है।02:26 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका
वेस्टइंडीज को केसी कार्टी के रूप में पहला झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने कार्टी को अपना शिकार बनाया जो नौ रन बनाकर आउट हुए। कार्टी और कैंपबेल के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई।02:02 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैंपबेल और केसी कार्टी पारी का आगाज करने उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जांगू, शेरफाने रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लावेस।
01:33 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गिल ने बताया कि इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया है और नीतीश रेड्डी की जगह आकिब नबी को मौका मिला है। आकिब ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम ने प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं।01:25 PM, 30-Sep-2026
IND vs WI Live Score: आकिब नबी करेंगे डेब्यू
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से आकिब नबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। नबी को टॉस से पहले केएल राहुल ने कैप सौंपी। पहले वनडे मैच में नमन धीर को डेब्यू को डेब्यू का मौका दिया गया था। टीम प्रबंधन इस सीरीज में अधिक से अधिक युवाओं को मौका देना चाहता है, जिस कारण लगातार दूसरे मैच में एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिला है।12:59 PM, 30-Sep-2026