सब्सक्राइब करें
BAN-W Inning
41/1 (6.1 ov)
Juairiya Ferdous 25(23)*
Sobhana Mostary 8 (6)
Bangladesh Women elected to bat

Live

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका, रेणुका का शिकार बनीं दिलारा अख्तर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jun 2026 07:19 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, IND W vs BAN W T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
ind-w vs ban -w live cricket score india w vs bangladesh w t20 world cup 2026 match updates
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

लाइव अपडेट

07:13 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका

बांग्लादेश को पहला झटका रेणुका सिंह ने लिया। उन्होंने श्री चरणी के हाथों दिलारा अख्तर को कैच कराया। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। अब फिरदौस का साथ देने शोभना मोस्त्री आई हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 12 रन है।
07:04 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश की पारी शुरू

बांग्लादेश की पारी शुरू हो चुकी है। दिलारा अख्तर और जुआरिया फिरदौस क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
06:35 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्त्री, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर।
06:34 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

बांग्लादेश महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में राधा यादव और रेणुका सिंह की एंट्री हुई है।
06:01 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: भारत के लिए क्या है समीकरण?

बाकी मैच: भारत बनाम बांग्लादेश (25 जून, शाम 7 बजे से), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (28 जून, शाम 7 बजे से)

भारत के लिए हर तरह का समीकरण

समीकरण नंबर-1: भारत अगर अपने दोनों मैच जीत जाए
अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा देता है, तो उसके आठ अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को अपने बाकी मैचों में से एक हारना होगा। यही भारत के लिए सबसे अच्छा समीकरण है।

समीकरण नंबर-2: भारत अगर बांग्लादेश को हराए, ऑस्ट्रेलिया से हार जाए
अगर भारत बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया से हारता है, तो उसके छह अंक होंगे। ऐसी स्थिति में-
दक्षिण अफ्रीका को अपने बाकी दो मैचों में से एक हारना ही होगा। फिर दोनों टीमों के 6-6 अंक होंगे। फिर सेमीफाइनल वाली टीम का फैसला नेट रन रेट से होगा।

समीकरण नंबर-3: तीन टीमों के 8-8 अंक होने की स्थिति
अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा दे, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को हरा चुकी है और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत जाए, तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीनों के आठ-आठ अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दो सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट से होगा। फिलहाल भारत का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को दो आसान मैच खेलने हैं। इसलिए भारत की आगे की राह काफी मुश्किल दिख रही है।
05:56 PM, 25-Jun-2026

IND W vs BAN W Live Score: बांग्लादेश को पहला झटका, रेणुका का शिकार बनीं दिलारा अख्तर

Live Cricket Score Today, IND W vs BAN W T20 World Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच जारी है। आज टूर्नामेंट का 23वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं....
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed