सब्सक्राइब करें

महिला टी20 विश्वकप: तीन स्थान...छह टीमें! दिलचस्प हुई सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग; भारत की राह क्यों मुश्किल?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Jun 2026 02:14 PM IST
सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार ने भारत की सेमीफाइनल की राह को थोड़ा मुश्किल जरूर बना दिया है, लेकिन टीम अब भी मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है, जबकि भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के चार-चार अंक हैं। भारत के पास अभी बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच बाकी हैं। सेमीफाइनल की दौड़ अब नेट रन रेट और बाकी मुकाबलों के नतीजों पर भी निर्भर करेगी।

विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2026: How Can Team India Qualify for semifinals? Group A and Group B Scenarios Explained
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Women Twitter

महिला टी20 विश्वकप 2026 जैसे-जैसे अपने अंजाम की ओर बढ़ रहा है, सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग और दिलचस्प होती जा रही है। अभी तक यानी टूर्नामेंट के 22 मैचों के बाद सिर्फ इंग्लैंड ही एक ऐसी टीम है, जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ग्रुप बी से एक टीम क्वालिफाई हो चुकी है, यानी इस ग्रुप से सेमीफाइनल का बस एक स्पॉट खाली है। इसके लिए तीन टीमों में जंग है। वो टीमें हैं- वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका। वहीं, ग्रुप-ए में अभी भी चार टीमों के लिए रास्ते खुले हैं। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच कड़ी टक्कर है। आइए जानते हैं दोनों ग्रुप से किस टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के क्या समीकरण हैं और भारत के लिए आगे की राह क्यों मुश्किल है....



पहले ग्रुप ए का हाल जानते हैं....

Womens T20 World Cup 2026: How Can Team India Qualify for semifinals? Group A and Group B Scenarios Explained
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI Women Twitter

ग्रुप-ए की मौजूदा स्थिति

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 8 +4.724
भारत 3 2 1 4 +2.511
दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 4 -0.546
बांग्लादेश 3 2 1 4 -0.641
पाकिस्तान (बाहर) 4 0 4 0 -2.831
नीदरलैंड्स (बाहर) 3 0 3 0 -3.384

ग्रुप-ए में क्या है स्थिति?

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हराकर ग्रुप-ए की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। मैनचेस्टर में खेले गए इस अहम मुकाबले में भारत ने 158/7 का स्कोर बनाया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। इस हार के बाद भारत का सेमीफाइनल का रास्ता पहले जितना आसान नहीं रहा। अब हर मुकाबला और हर रन महत्वपूर्ण हो गया है। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और आयरलैंड पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

Womens T20 World Cup 2026: How Can Team India Qualify for semifinals? Group A and Group B Scenarios Explained
भारतीय टीम - फोटो : @BCCIWomen

भारत के लिए क्या है समीकरण?

बाकी मैच: भारत बनाम बांग्लादेश (25 जून, शाम 7 बजे से), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (28 जून, शाम 7 बजे से)

भारत के लिए हर तरह का समीकरण

समीकरण नंबर-1: भारत अगर अपने दोनों मैच जीत जाए
अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा देता है, तो उसके आठ अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को अपने बाकी मैचों में से एक हारना होगा। यही भारत के लिए सबसे अच्छा समीकरण है।

समीकरण नंबर-2: भारत अगर बांग्लादेश को हराए, ऑस्ट्रेलिया से हार जाए
अगर भारत बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया से हारता है, तो उसके छह अंक होंगे। ऐसी स्थिति में-
दक्षिण अफ्रीका को अपने बाकी दो मैचों में से एक हारना ही होगा। फिर दोनों टीमों के 6-6 अंक होंगे। फिर सेमीफाइनल वाली टीम का फैसला नेट रन रेट से होगा।

समीकरण नंबर-3: तीन टीमों के 8-8 अंक होने की स्थिति
अगर भारत बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों को हरा दे, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को हरा चुकी है और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीत जाए, तो भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका तीनों के आठ-आठ अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दो सेमीफाइनलिस्ट का फैसला नेट रन रेट से होगा। फिलहाल भारत का नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को दो आसान मैच खेलने हैं। इसलिए भारत की आगे की राह काफी मुश्किल दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2026: How Can Team India Qualify for semifinals? Group A and Group B Scenarios Explained
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : IANS

ऑस्ट्रेलिया का क्या समीकरण है?

बाकी मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (28 जून, शाम 7 बजे से)

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्थिति सबसे आसान है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचेगा अगर वह भारत को हरा दे। ऑस्ट्रेलिया के आठ अंक पहले से हैं और उसका नेट रन रेट (+4.724) ग्रुप में सबसे बेहतर है। भारत को हराने पर उसके 10 अंक होंगे और टेबल टॉपर के रूप में टीम क्वालिफाई करेगी। हालांकि वह भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के साथ आठ-आठ अंकों की संभावित बराबरी का हिस्सा बन सकता है। ऊपर उसकी स्थिति बताई गई है।

विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2026: How Can Team India Qualify for semifinals? Group A and Group B Scenarios Explained
वोल्वार्ड्ट - फोटो : twitter

दक्षिण अफ्रीका के लिए क्या है रास्ता?

बाकी मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स (25 जून, रात 11 बजे से), दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (28 जून, दोपहर 3 बजे से)

दक्षिण अफ्रीका के लिए हर तरह का समीकरण

समीकरण नंबर-1:  दोनों मैच जीत जाए और ऑस्ट्रेलिया भारत को हरा दे
इस स्थिति में दक्षिण अफ्रीका के आठ अंक हो जाएंगे और भारत अधिकतम छह अंकों तक ही पहुंच पाएगा। दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

समीकरण नंबर-2: भारत एक मैच हार जाए
अगर भारत अपने बाकी दो मैचों में से एक हारता है और दक्षिण अफ्रीका अपने शेष मुकाबलों में से कम से कम एक बड़ी जीत दर्ज करता है, तो वह नेट रन रेट में भारत को पीछे छोड़ सकता है। हालांकि फिलहाल तीनों प्रमुख दावेदारों में दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट सबसे खराब (-0.546) है।

समीकरण नंबर-3: अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीते
अगर भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने-अपने दोनों मैच जीतते हैं तो इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका तीनों के आठ-आठ अंक होंगे और फिर बात नेट रन रेट पर आएगी। दक्षिण अफ्रीका को इस स्थिति में एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। मौजूदा रन रेट में भारत दक्षिण अफ्रीका से कहीं आगे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed