भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने वाराणसी में अक्षिता राज के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। इसी बीच शादी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश दीप से भारतीय क्रिकेट के तीन बड़े नामों—महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया।
Akash Deep Marriage: आकाश दीप ने शादी में धोनी-कोहली और रोहित को क्यों नहीं बुलाया? खुद बताई इसकी दिलचस्प वजह
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने हाल ही में वाराणसी में अक्षिता राज के साथ शादी की। शादी के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में उनसे पूछा गया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को शादी में क्यों नहीं बुलाया। इस पर आकाश दीप ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। उनका कहना था कि इन दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी से शादी समारोह में भारी भीड़ उमड़ सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में शामिल एक मेहमान ने आकाश दीप से मजाकिया अंदाज में पूछा, 'भाई, आपने विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को अपनी शादी में नहीं बुलाया?' इस सवाल का जवाब आकाश दीप ने भी हंसते हुए दिया और उनका जवाब सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे।
आकाश दीप ने कहा, 'भाई, यहां बनारस में शादी हो पाएगा?' उनके इस जवाब ने साफ संकेत दिया कि अगर भारतीय क्रिकेट के ये तीन सबसे लोकप्रिय सितारे शादी में पहुंचते, तो उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो सकते थे। ऐसे में शादी समारोह को सामान्य तरीके से आयोजित करना मुश्किल हो जाता।
आकाश दीप का यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसक उनके मजाकिया अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऐसे में जहां भी ये खिलाड़ी पहुंचते हैं, वहां बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट जाते हैं।
आकाश दीप ने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेले हैं और 28 विकेट अपने नाम किए हैं। एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह विकेट पर 60 रन और एक मैच में 10 विकेट पर 112 रन रहा है। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में बर्मिंघम टेस्ट में 12 विकेट लेकर उन्होंने खास पहचान बनाई थी। हालांकि आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के बावजूद वह चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर रहे। पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के चलते वह मैदान से दूर हैं और फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।