{"_id":"6a3beb9c197d0ea6700515cc","slug":"womens-t20-world-cup-2026-off-field-controversies-compound-difficulties-for-pakistan-womens-team-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens WC: मैदान के बाहर के विवादों ने बढ़ाई पाकिस्तान महिला टीम की मुश्किलें, ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens WC: मैदान के बाहर के विवादों ने बढ़ाई पाकिस्तान महिला टीम की मुश्किलें, ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला टी20 विश्व कप में लगातार हार झेल रही पाकिस्तान टीम के भीतर मतभेद और ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान फातिमा सना और मेंटोर वहाब रियाज के बीच चयन व अनुशासन को लेकर विवाद ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
फातिमा सना
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। टीम टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है और मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के साथ उसे लगातार चौथी पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, मैदान पर निराशाजनक प्रदर्शन के अलावा अब टीम के भीतर मतभेद और ड्रेसिंग रूम में तनाव की खबरें भी सामने आ रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन खबरों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है, लेकिन सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया में टीम के अंदरूनी माहौल को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं।
कप्तान फातिमा सना और वहाब रियाज के बीच मतभेद
रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम की कप्तान फातिमा सना और टीम मेंटोर तथा अनौपचारिक मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे वहाब रियाज के बीच चयन और अनुशासन से जुड़े मुद्दों पर गंभीर मतभेद हैं। बताया गया है कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले फातिमा सना ने वरिष्ठ खिलाड़ी आलिया रियाज के कमरे में उनके पति अली यूनिस के ठहरने पर आपत्ति जताई थी। सना के आग्रह पर अली यूनिस को कमरे से हटाया गया। इसके बाद एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच से एक दिन पहले निर्धारित अभ्यास सत्र के दौरान आलिया रियाज अपने पति के साथ घूमने चली गई थीं। इस घटना को लेकर भी टीम प्रबंधन और कप्तान के बीच असहमति पैदा हुई।

आलिया की टीम में जगह को लेकर विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए अंतिम एकादश चुनते समय फातिमा सना आलिया रियाज को टीम से बाहर रखना चाहती थीं। हालांकि, वहाब रियाज ने उनके चयन पर जोर दिया और आलिया को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। मैच में आलिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार मैच के बाद फातिमा सना ने टीम के सामने वहाब रियाज को हार के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अनुशासन संबंधी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया।

टीम के भीतर गुटबाजी की भी चर्चा
कुछ रिपोर्ट्स में, टीम के भीतर गुटबाजी और वरिष्ठ खिलाड़ियों तथा कोचिंग स्टाफ के बीच तनावपूर्ण संबंधों का भी जिक्र किया गया है। दावा किया गया है कि कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों द्वारा मैदान पर योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं किए जाने से नाराज है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी खबरों ने टीम के माहौल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार गिरता प्रदर्शन चिंता का विषय
पाकिस्तान महिला टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से निराशाजनक रहा है। पिछले वर्ष भारत और श्रीलंका में आयोजित महिला वनडे विश्व कप में भी टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी। वर्तमान टी20 विश्व कप से पहले आयरलैंड और वेस्टइंडीज के साथ खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भी पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका था। इंग्लैंड में जारी विश्व कप में भी टीम का जीत का खाता नहीं खुल पाया है।

बार-बार बदलते कोच भी बने चर्चा का विषय
पिछले तीन से चार वर्षों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए हैं। इस दौरान मार्क कोल्स जैसे विदेशी कोचों के अलावा जुनैद खान, बासित अली, सलीम जाफर और मोहताशिम रशीद सहित कई स्थानीय कोच और सपोर्ट स्टाफ टीम से जुड़े और बाहर हुए। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार कोचिंग बदलाव और टीम के भीतर स्थिरता की कमी भी पाकिस्तान महिला क्रिकेट के कमजोर प्रदर्शन का एक बड़ा कारण हो सकती है। फिलहाल टीम का प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम से जुड़ी खबरें पाकिस्तान क्रिकेट के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, इन रिपोर्टों की आधिकारिक पुष्टि होने तक इन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।