{"_id":"6a3c17cf240aedcd380abbc9","slug":"ind-w-vs-ban-w-deepti-sharma-eyes-jhulan-goswamis-record-know-details-2026-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs BAN W: दीप्ति शर्मा के सामने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ रच सकती हैं इतिहास; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs BAN W: दीप्ति शर्मा के सामने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड, बांग्लादेश के खिलाफ रच सकती हैं इतिहास; जानिए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ एक विकेट दूर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ विकेट हासिल करते ही वह झूलन गोस्वामी (355 विकेट) को पीछे छोड़कर इस सूची में अकेले शीर्ष पर पहुंच जाएंगी।
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में एक बड़ा इतिहास रच सकती हैं। 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी हैं और अब उनसे सिर्फ एक विकेट दूर हैं। दीप्ति के नाम फिलहाल अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 355 विकेट हैं। वह पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट हासिल करते ही दीप्ति महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी।
शानदार फॉर्म में हैं दीप्ति
दीप्ति शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ लीड्स में खेले गए मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया और झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में वह कोई विकेट नहीं ले सकीं और भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ दीप्ति अपनी लय में लौटेंगी और भारत की सेमीफाइनल की राह मजबूत करेंगी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में दुनिया की नंबर-1 विकेट टेकर
दीप्ति शर्मा भारत की ओर से महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके नाम 147 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 167 विकेट दर्ज हैं, जो महिला टी20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा उन्होंने 124 वनडे मैचों में 166 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में उनसे आगे केवल झूलन गोस्वामी हैं, जिनके नाम 255 विकेट दर्ज हैं।

टेस्ट क्रिकेट में भी दमदार रिकॉर्ड
दीप्ति ने अब तक सिर्फ छह टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 22 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं झूलन गोस्वामी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 44 टेस्ट, 255 वनडे और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए थे। झूलन ने वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज
| खिलाड़ी | देश | विकेट |
|---|---|---|
| दीप्ति शर्मा | भारत | 355* |
| झूलन गोस्वामी | भारत | 355 |
| कैथरीन शीवर-ब्रंट | इंग्लैंड | 335 |
| एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया | 332 |
| सोफी एक्लेस्टोन | इंग्लैंड | 327 |
| शबनम इस्माइल | दक्षिण अफ्रीका | 318 |
भारत की नजर जीत के साथ रिकॉर्ड पर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें दीप्ति शर्मा पर होंगी, जो न सिर्फ भारत की जीत में अहम भूमिका निभा सकती हैं बल्कि महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनकर इतिहास भी रच सकती हैं।