सब्सक्राइब करें

KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण धुला केकेआर और पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों ने बांटे एक-एक अंक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 06 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

KKR vs PBKS Indian Premier League 2026: केकेआर और पंजाब के बीच आखिरकार मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। कोलकाता में बारिश के कारण मैच दोबारा नहीं शुरू हो सका। दोनों टीमों ने इस तरह एक-एक अंक बांटे।

KKR vs PBKS IPL Highlights: Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Today IPL Match Scorecard Updates
केकेआर बनाम पंजाब - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:01 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: बारिश में धुला मैच

केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए थे। उसी वक्त हल्की बारिश के कारण मैच रुक गया। हालांकि, देखते ही देखते बारिश तेज हो गई जिससे मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कटऑफ टाइम रात 11 बजकर 14 मिनट था। बारिश रुक भी गई, लेकिन जब कवर्स हटे तो मैदान काफी गीला था और बाउंड्री के पास पानी भी भरा था। निर्धारित समय तक ग्राउंड तैयार नहीं किया जा सकता था,लिहाजा अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद दोनों कप्तानों से चर्चा की और मैच रद्द करने का फैसला किया। केकेआर और पंजाब को इस तरह एक-एक अंक मिले।
10:58 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: कप्तानों से चर्चा कर रहे अंपायर

अंपायर मैदान का निरीक्षण करने के बाद दोनों टीमों के कप्तान से चर्चा कर रहे हैं। बाउंड्री लाइन के पास पानी भरा है जिसे सुखाने के लिए मैदानकर्मी जुट गए हैं। मैदान भी गीला नजर आ रहा है। दोनों कप्तानों ने भी मैदान का मुआयना किया है। पांच ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम 11:14 है।
10:42 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: अंपायर कर रहे निरीक्षण

बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। इस बीच, अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मौजूद हैं और मैदानकर्मी के साथ चर्चा कर रहे हैं। देखने में लग रहा है कि आउटफील्ड में थोड़ी नमी है। ग्राउंड से ज्यादातर कवर्स हटा लिए गए हैं, लेकिन बाउंड्री के पास पानी भरा हुआ है।
10:33 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में बारिश रुकी

कोलकाता में बारिश रुक गई है, लेकिन मैच शुरू होने का इंतजार अब भी जारी है। पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कटऑफ टाइम रात 11:14 बजे तक है। अंपायर फिलहाल मैदान का निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि कटऑफ तक ग्राउंड मैच के लिए तैयार हो पाता है या नहीं। लेकिन मैच की उम्मीद अब भी बरकरार है। कोलकाता ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर रहाणे और रघुवंशी मौजूद हैं। 
10:02 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: क्या है कटऑफ टाइम?

कोलकाता में बारिश पहले से कम हुई है, लेकिन अभी भी जारी है। ग्राउंड कवर्स से ढका हुआ है। अगर बारिश रुक भी जाती है तो मैच शुरू होने में आधा घंटा से अधिक का समय लग सकता है। अगर मैच शुरू हुआ भी तो फैंस को पूरे 20 ओवरों का खेल देखने नहीं मिलेगा क्योंकि पहले ही ओवरों में कटौती होना शुरू हो गया है। अगर बारिश नहीं रुकी तो मैच का दोबारा शुरू होना मुश्किल है। पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कटऑफ टाइम भारतीय समयानुसार रात 11:14 है। 
09:21 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: इंतजार अब भी जारी

कोलकाता में बारिश हल्की हो गई है, लेकिन अभी भी हो रही है। इस कारण मैच शुरू नहीं हो रहा है जिस कारण फैंस का इंतजार जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:49 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में बारिश जारी

कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच काफी देर से रुका हुआ है।
08:33 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण

अंपायर भारतीय समयानुसार 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। ईडेन गार्डेंस को कवर्स से ढका गया है और अंपायर यह चेक करेंगे कि ग्राउंड मैच के लिए तैयार है या नहीं। 
08:27 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद

केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं।
08:26 PM, 06-Apr-2026

KKR vs PBKS Live Score: खेल अब भी रुका

केकेआर और पंजाब के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed