सब्सक्राइब करें

RR vs CSK Highlights: राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, वैभव का अर्धशतक; ओवरटन की मेहनत पर फिरा पानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स पर आठ विकेट से जीत के साथ आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की है। 

RR vs CSK IPL Live Score: Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings T20 Today IPL Match Scorecard Updates
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:40 PM, 30-Mar-2026

राजस्थान ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया

वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सोमवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 128 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:18 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: 99 पर राजस्थान को दूसरा झटका

राजस्थान को दूसरा झटका भी अंशुल कंबोज ने दिया। उन्होंने ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया। वह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब यशस्वी का साथ देने कप्तान रियान पराग आए हैं।
10:04 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: 15 गेंदों में वैभव का अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। यशस्वी जायसवाल भी क्रीज पर डटे हुए हैं। 
09:52 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: राजस्थान की अच्छी शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। सीएसके ने 128 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान ने तीन ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए हैं।
09:21 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी समाप्त

चेन्नई ने राजस्थान के सामने 128 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम ने 19.4 ओवर में 10 विकेट पर 127 रन बनाए। उनके लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रनों की पारी खेली। वहीं, राजस्थान के लिए आर्चर, बर्गर और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा बृजेश, संदीप और बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
08:45 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: 82 पर चेन्नई को आठवां झटका

चेन्नई को आठवां झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने नूर अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। अब जेमी ओवरटन और मैट हेनरी क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:34 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: सातवां विकेट गिरा

चेन्नई को सातवां विकेट गिरा। बृजेश शर्मा ने कार्तिक शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए। अब जेमी ओवरटन का साथ देने नूर अहमद आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर सात विकेट पर 76 रन है।
08:19 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: शिवम आउट हुए

चेन्नई की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराकर टीम को छठा झटका दिया। अब कार्तिक शर्मा के साथ जेमी ओवरटन क्रीज पर मौजूद हैं।
08:16 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score: पांचवां विकेट गिरा

51 के स्कोर पर चेन्नई को पांचवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा ने सरफराज खान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना पाए। अब कार्तिक शर्मा का साथ देने शिवम दुबे आए हैं।
08:07 PM, 30-Mar-2026

RR vs CSK Live Score:संदीप शर्मा को मिला मैथ्यू शॉर्ट का विकेट

चेन्नई की हालत खराब नजर आ रही है। संदीप शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। अब सरफराज का साथ देने कार्तिक शर्मा आए हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed