Live
IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, 15 ओवर पहले ही दोनों टीमें मैच खत्म करने पर हुईं सहमत
{"_id":"6b0367ad094138126b0b4be4","slug":"ind-vs-nz-1st-test-day-5-live-score-updates-commentary-india-vs-new-zealand-day-5-updates-in-hindi-2026-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, 15 ओवर पहले ही दोनों टीमें मैच खत्म करने पर हुईं सहमत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Mon, 23 Nov 2026 10:14 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:14 AM IST
खास बातें
INDIA vs NEW ZEALAND DAY-5 Live Score Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन था।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
10:13 AM, 23-Nov-2026
पहला टेस्ट ड्रॉ
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। जब मैच खत्म करने का फैसला लिया गया, तब भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी और 15 ओवर बाकी थे, लेकिन इतने विकेट हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा था। ऐसे में भारतीय टीम ने मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में शानदार संघर्ष करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। इस तरह भारत के हाथ से जीत का मौका निकल गया और न्यूजीलैंड टेस्ट बचाने में सफल रहा।
09:53 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: अब 20 ओवर का खेल बाकी
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते जा रहे हैं। दोनों पिछली 228 गेंदों से मैदान पर जमे हुए हैं। अब 20 ओवर का खेल बाकी है। दोनों डिफेंसिव बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 46 रन और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
09:24 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल अर्धशतक के करीब
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 43 रन और ग्लेन फिलिप्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मिचेल 154 गेंद और फिलिप्स अब तक 92 गेंद खेल चुके हैं। दोनों मैच ड्रॉ कराने की ओर देख रहे हैं। वहीं, यह आखिरी सत्र है और भारत को पांच विकेट चाहिए। आज 26 और ओवर का खेल बाकी है। मिचेल और फिलिप्स के बीच 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को पांचवां झटका 176 के स्कोर पर लगा था। तब टॉम ब्लंडेल आउट हुए थे।08:54 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-मिचेल जमे
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी भारत से 125 रन पीछे है। कीवी टीम मैच बचान और ड्रॉ कराने के लिए खेल रही है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल जम चुके हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत को पारी से जीत के लिए पांच विकेट चाहिए। आज 33 और ओवर का खेल बाकी है।08:34 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
पांचवें दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 206 रन से आगे खेल रही है। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 146 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत पारी से जीत की ओर देख रहा है, जबकि न्यूजीलैंड विकेट और मैच बचाने की ओर देख रहा है। आज 35+ ओवर का खेल बाकी है। भारत के पास जीत दर्ज करने के लिए बस यही सत्र है। गिल एंड कंपनी को न्यूजीलैंड के पांच और विकेट गिराने हैं।08:15 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: चायकाल
पांचवें दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 206 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 146 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत पारी से जीत की ओर देख रहा है, जबकि न्यूजीलैंड विकेट और मैच बचाने की ओर देख रहा है। आज 39 ओवर का खेल बाकी है। भारत के पास जीत दर्ज करने के लिए एक सत्र है। गिल एंड कंपनी को न्यूजीलैंड के पांच और विकेट गिराने हैं।न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया
आज कीवियों ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज का पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को राहुल के हाथों कैच कराया। रचिन 37 रन बना सके। फिर दूसरे सत्र में अंशुल कंबोज ने टॉम ब्लंडेल को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। ब्लंडेल 15 रन बना सके। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह, कंबोज और सुंदर को एक-एक विकेट मिला है।
भारत ने आज दूसरे सत्र में गंवाए कई मौके
फिलहाल मुकाबले में दो ही नतीजे संभव नजर आ रहे हैं। भारत को दूसरे सत्र में विकेट के कई मौके मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी। डेरिल मिचेल को तीन बार जीवनदान मिला। पहले आकाश दीप रन आउट का आसान मौका चूक गए। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिचेल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद उछल गई, लेकिन फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर कोई फील्डर मौजूद नहीं था। फिर अंशुल कंबोज की गेंद मिचेल के ग्लव्स से लगी, लेकिन देवदत्त पडिक्कल मुश्किल कैच नहीं पकड़ सके। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे नई गेंद का सामना किया। अब आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाजों के सामने पांच विकेट लेने की चुनौती होगी। देखना होगा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मुकाबला बचा पाते हैं या भारत जीत दर्ज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 200 के पार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। जहां टीम इंडिया कीवियों के बाकी विकेट गिराने की ओर देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम विकेट और मैच बचाने में लगी है। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 24 रन और ग्लेन फिलिप्स 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज अभी फिलहाल 40 ओवर का खेल बाकी है। आज डेवोन कॉनवे 65 रन, रचिन रवींद्र 37 रन और टॉम ब्लंडेल 15 रन बनाकर आउट हुए। चौथे दिनटॉम लाथम खाता खोले बिना और हेनरी निकोल्स 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
07:28 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: रोमांचक हुआ मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। जहां टीम इंडिया कीवियों के बाकी विकेट गिराने की ओर देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम विकेट और मैच बचाने में लगी है। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 24 रन और ग्लेन फिलिप्स नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज अभी फिलहाल 48 ओवर का खेल बाकी है। आज डेवोन कॉनवे 65 रन, रचिन रवींद्र 37 रन और टॉम ब्लंडेल 15 रन बनाकर आउट हुए। चौथे दिनटॉम लाथम खाता खोले बिना और हेनरी निकोल्स 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
06:38 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
न्यूजीलैंड को 176 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। आज का यह तीसरा झटका है कीवियों को। अंशुल कंबोज ने एक सक्सेसफुल रिव्यू के बाद टॉम ब्लंडेल को आउट किया। गेंद ब्लंडेल के बल्ले से लगकर विकेटकीपर पंत के हाथों में गई। कंबोज के अपील पर अंपायर ने आउट नहीं दिया। फिर रिव्यू लिया गया, जिसमें स्पाइक दिखी। ब्लंडेल 15 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले आज कॉनवे 65 रन और रचिन रवींद्र 37 रन बनाकर आउट हुए थे। आज अभी भी 57 ओवर का खेल बाकी है। भारत ने पारी से जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।06:14 AM, 23-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी
पांचवें दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 157 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 14 रन और डेरिल मिचेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज कीवियों ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 38 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। आज का पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया।कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को राहुल के हाथों कैच कराया। रचिन 37 रन बना सके। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 195 रन पीछे है।
