Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पहले दिन का खेल खत्म: ब्लंडेल और लाथम के अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड 246/5, भारत के लिए आकाश दीप रहे सबसे सफल

Fri, 27 Nov 2026 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 27 Nov 2026 11:08 AM IST
खास बातें

India vs New Zealand 2nd Test Day-1 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज हो चुका है। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई थी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टेस्ट को जीतने के साथ-साथ सीरीज जीतने पर है।

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Live Score Updates Playing 11 Commentary India vs New Zealand Live Updates Christchurch
ब्लंडेल और लाथम - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:03 AM, 27-Nov-2026

पहले दिन का खेल समाप्त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है और टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 246 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल 53 रन और ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को शामिल किया गया। उन्हें बुमराह ने टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी। गुरनूर ने इस फैसले को सही साबित करते हुए न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। उन्होंने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। आउट होने से पहले कॉनवे ने कप्तान टॉम लाथम के साथ 77 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। कॉनवे 79 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए।
10:17 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-ब्लंडेल क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 38 रन और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
09:35 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: 74 रन की साझेदारी टूटी

न्यूजीलैंड को 65वें ओवर में 184 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल को जुरेल के हाथों कैच कराया। मिचेल 74 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं। मिचेल ने ब्लंडेल के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई। 
09:15 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 150 के पार

60 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 20 रन और टॉम ब्लंडेल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। आकाश दीप ने टॉम लाथम (59) और रचिन रवींद्र (0) को आउट किया। वहीं, गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे (31) और अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स (16) को आउट किया।
08:35 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

अंतिम सत्र (फाइनल सेशन) के लिए एक बार फिर स्वागत है। दूसरे सत्र में रनों की गति पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया और भारत ने लगातार कई विकेट झटके। अगर न्यूजीलैंड की टीम पहले सत्र में की गई अपनी सारी मेहनत पर पानी नहीं फेरना चाहती, तो उन्हें यहाँ जोरदार वापसी करनी होगी। भारतीय खिलाड़ी मैदान के बीचों-बीच दौड़ते हुए आ रहे हैं। लंच के बाद मैदान पर उतरते समय उनके चेहरों पर जो चिंता की लकीरें थीं, उसकी तुलना में अब उनके हाव-भाव काफी बेहतर और आत्मविश्वास से भरे दिख रहे हैं। 
08:19 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चायकाल

क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए आकाश दीप ने दो विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज को एक सफलता मिली। चायकाल से ठीक पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 16 गेंद के भीतर तीन विकेट चटकाए।

लंच के बाद संभली न्यूजीलैंड की पारी, फिर भारतीय गेंदबाजों का पलटवार
लंच के बाद टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस दौरान गेंद ने बल्ले का किनारा लिया, लेकिन कई बार फील्डरों तक पहुंचने से पहले ही नीचे गिर गई। रन आउट के कुछ मौके भी भारत के हाथ से निकल गए।

हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश बनाए रखा और ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद लगातार तीन ओवर में तीन विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया। टॉम लाथम 59 रन बनाकर आकाश दीप की शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद हेनरी निकोल्स ने अंशुल कंबोज की गेंद पर लॉन्ग लेग के हाथों कैच थमा दिया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को भी बेहतरीन गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।

इसके बाद टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने संभलकर बल्लेबाजी की और चायकाल तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। पिच पर अब भी तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद मौजूद है। आखिरी सत्र में क्या यह साझेदारी टिक पाएगी या भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की मुश्किलें और बढ़ाएंगे?

न्यूजीलैंड के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एक ही स्कोर पर गिरे तीन विकेट
न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर अपने दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट गंवाए। टेस्ट क्रिकेट में यह नौवां मौका है, जब न्यूजीलैंड के दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट एक ही स्कोर पर गिरे हैं। इससे पहले नवंबर 2018 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 61 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद इसी स्कोर पर अगले तीन विकेट भी खो दिए थे। उस पारी में पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई थी और उसे पारी से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ ऐसा पांचवीं बार हुआ है। इससे पहले 2019 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज ने 13 रन पर दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट गंवाया था। उस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
07:41 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका

न्यूजीलैंड को 110 के ही स्कोर पर तीन झटके लगे हैं। 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। रचिन खाता नहीं खोल सके। अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड ने अचानक से जल्दी जल्दी विकेट गंवा दिए हैं। कीवियों को 77 के स्कोर पर पहला झटका लगा था। गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। वह 31 रन बना सके थे। इसके बाद 110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे। आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 128 गेंद में छह चौके की मदद से 59 रन बना सके। भारतीय गेंदबाज उन्हें काफी देर से परेशान कर रहे थे। हालांकि, वह बार बार बच जा रहे थे। लेकिन 42वें ओवर में वह नहीं बच पाए और आकाश की गेंद पर कैच आउट हुए। फिर 43वें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। निकोल्स 46 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बना सके। फिलहाल दो नए बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
07:28 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दो और झटके

110 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दो और झटके लगे। आकाश दीप ने कप्तान टॉम लाथम को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 128 गेंद में छह चौके की मदद से 59 रन बना सके। भारतीय गेंदबाज उन्हें काफी देर से परेशान कर रहे थे। हालांकि, वह बार बार बच जा रहे थे। लेकिन 42वें ओवर में वह नहीं बच पाए और आकाश की गेंद पर कैच आउट हुए। फिर 43वें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स को आकाश दीप के हाथों कैच कराया। निकोल्स 46 गेंद में एक चौके की मदद से 16 रन बना सके। भारत को पांच गेंद के अंतराल पर दो सफलताएं मिली हैं। इससे न्यूजीलैंड की पारी डगमगा गई है। फिलहाल दो नए बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
06:57 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 100 के पार

न्यूजीलैंड ने 36 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल हेनरी निकोल्स 11 रन और टॉम लाथम 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को 77 पर पहला झटका लगा था। डेब्यू कर रहे गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन भेजा था। वह 31 रन बना सके थे।
06:21 AM, 27-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: लाथम का अर्धशतक

पहले टेस्ट में दोनों पारियों में खाता नहीं खोल पाने वाले लाथम ने इस टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्हें कई जीवनदान भी मिले। यह उनके टेस्ट करियर का 32वां अर्धशतक रहा। उनके साथ हेनरी निकोल्स भी क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed