Live
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड पांच विकेट पर 240 के पार, फिलिप्स-ब्लंडेल क्रीज पर; आकाश ने झटके दो विकेट
India vs New Zealand 2nd Test Day-1 Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज हो चुका है। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई थी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। फिलहाल न्यूजीलैंड की पहली पारी जारी है।
लाइव अपडेट
IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-ब्लंडेल क्रीज पर
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 38 रन और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 35 रन की साझेदारी हो चुकी है।IND vs NZ Live Score: 74 रन की साझेदारी टूटी
न्यूजीलैंड को 65वें ओवर में 184 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल को जुरेल के हाथों कैच कराया। मिचेल 74 गेंद में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं। मिचेल ने ब्लंडेल के साथ 74 रन की साझेदारी निभाई।IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 150 के पार
60 ओवर का खेल हो चुका है। न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 20 रन और टॉम ब्लंडेल 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। आकाश दीप ने टॉम लाथम (59) और रचिन रवींद्र (0) को आउट किया। वहीं, गुरनूर बराड़ ने डेवोन कॉनवे (31) और अंशुल कंबोज ने हेनरी निकोल्स (16) को आउट किया।IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी
IND vs NZ Live Score: चायकाल
क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत के लिए आकाश दीप ने दो विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज को एक सफलता मिली। चायकाल से ठीक पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए 16 गेंद के भीतर तीन विकेट चटकाए।
लंच के बाद संभली न्यूजीलैंड की पारी, फिर भारतीय गेंदबाजों का पलटवार
लंच के बाद टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने शुरुआती एक घंटे तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इस दौरान गेंद ने बल्ले का किनारा लिया, लेकिन कई बार फील्डरों तक पहुंचने से पहले ही नीचे गिर गई। रन आउट के कुछ मौके भी भारत के हाथ से निकल गए।
हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने रन गति पर अंकुश बनाए रखा और ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद लगातार तीन ओवर में तीन विकेट झटककर मैच का रुख बदल दिया। टॉम लाथम 59 रन बनाकर आकाश दीप की शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद हेनरी निकोल्स ने अंशुल कंबोज की गेंद पर लॉन्ग लेग के हाथों कैच थमा दिया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को भी बेहतरीन गेंद पर खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद टॉम ब्लंडेल और डेरिल मिचेल ने संभलकर बल्लेबाजी की और चायकाल तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। पिच पर अब भी तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद मौजूद है। आखिरी सत्र में क्या यह साझेदारी टिक पाएगी या भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड की मुश्किलें और बढ़ाएंगे?
न्यूजीलैंड के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, एक ही स्कोर पर गिरे तीन विकेट
न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर अपने दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट गंवाए। टेस्ट क्रिकेट में यह नौवां मौका है, जब न्यूजीलैंड के दूसरे, तीसरे और चौथे विकेट एक ही स्कोर पर गिरे हैं। इससे पहले नवंबर 2018 में दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 61 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद इसी स्कोर पर अगले तीन विकेट भी खो दिए थे। उस पारी में पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई थी और उसे पारी से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ ऐसा पांचवीं बार हुआ है। इससे पहले 2019 में किंग्स्टन में वेस्टइंडीज ने 13 रन पर दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट गंवाया था। उस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया था।
